अंग: 669 धनासरी महला ४ ॥ इछा पूरकु सरब सुखदाता हरि जा कै वसि है कामधेना ॥ सो ऐसा हरि धिआईऐ मेरे जीअड़े ता सरब सुख पावहि मेरे मना ॥१॥ जपि मन सति नामु सदा सति नामु ॥ हलति पलति मुख ऊजल होई है नित धिआईऐ हरि पुरखु निरंजना ॥ रहाउ ॥ जह हरि सिमरनु भइआ तह उपाधि गतु कीनी वडभागी हरि जपना ॥ जन नानक कउ गुरि इह मति दीनी जपि हरि भवजलु तरना ॥२॥६॥१२॥ अर्थ: हे मेरी जिंदे! जो हरी सब कामनाए पूरी करने वाला है, जो सरे सुख देने वाला है, जिस के बसमे (स्वर्ग में रहने वाली समझी गयी) कामधेन है उस ऐसी समर्था वाले परमात्मा का सुमिरन करना चाहिए। हे मेरे मन! (जब तू परमात्मा का सुमिरन करेगा) तब सारे सुख हासिल कर लेगा।१। हे मन! सदा-थिर प्रभु का नाम सदा जपा करो। हे भाई! सरब-व्यापक निर्लेप हरी का सदा ध्यान करना चाहिए, (इस प्रकार) लोक परलोक में इज्जत कमा लेनी चाहिए।रहाउ। हे भाई! जिस हृदय में परमात्मा की भक्ति होती है उसमें से हरेक किस्म का झगड़ा-बखेड़ा निकल जाता है। (फिर भी) बहुत भाग्य से ही परमात्मा का भजन हो सकता है। हे भाई! दास नानक को (तो) गुरू ने ये समझ दी है कि परमात्मा का नाम जप के संसार समुंद्र से पार लांघ जाना है।2।6।12।
हरि हरि अउखधु साध कमाति ॥ गुरि पूरे हरि नामु दृड़ाइआ ॥अर्थ: प्रभु का नाम सबसे बड़ी औषधि है। पूर्ण गुरु इस नाम को हृदय में दृढ़ कर देता है, जिससे आत्मिक रोग दूर हो जाते हैं।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी : अंग 264
Masya refers to the day of the new moon, when the moon is not visible in the sky. In many Indian traditions, this day is associated with various religious rituals and beliefs. However, in Sikhism, Masya is not connected with superstitions or ritualistic practices. According... Read more
अवलि अलह नूरु उपाइआ कुदरत के सभ बंदे ॥अर्थ: सबसे पहले परमात्मा ने अपनी ज्योति उत्पन्न की और उसी से सारी सृष्टि बनाई—सभी जीव उसी के बनाए हुए हैं।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 1349
Loading comments…