Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 30 जनवरी 2026

अंग: 869
रागु गोंड असटपदीआ महला ५ घरु २. ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ करि नमसकार पूरे गुरदेव ॥ सफल मूरति सफल जा की सेव ॥ अंतरजामी पुरखु बिधाता ॥ आठ पहर नाम रंगि राता ॥१॥ गुरु गोबिंद गुरू गोपाल ॥ अपने दास कउ राखनहार ॥१॥ रहाउ ॥ पातिसाह साह उमराउ पतीआए ॥ दुसट अहंकारी मारि पचाए ॥ निंदक कै मुखि कीनो रोगु ॥ जै जै कारु करै सभु लोगु ॥२॥ संतन कै मनि महा अनंदु ॥ संत जपहि गुरदेउ भगवंतु ॥ संगति के मुख ऊजल भए ॥ सगल थान निंदक के गए ॥३॥ सासि सासि जनु सदा सलाहे ॥ पारब्रहम गुर बेपरवाहे ॥ सगल भै मिटे जा की सरनि ॥ निंदक मारि पाए सभि धरनि ॥४॥ जन की निंदा करै न कोइ ॥ जो करै सो दुखीआ होइ ॥ आठ पहर जनु एकु धिआए ॥ जमूआ ता कै निकटि न जाए ॥५॥ जन निरवैर निंदक अहंकारी ॥ जन भल मानहि निंदक वेकारी ॥ गुर कै सिखि सतिगुरू धिआइआ ॥ जन उबरे निंदक नरकि पाइआ ॥६॥ सुणि साजन मेरे मीत पिआरे ॥ सति बचन वरतहि हरि दुआरे ॥ जैसा करे सु तैसा पाए ॥ अभिमानी की जड़ सरपर जाए ॥७॥ नीधरिआ सतिगुर धर तेरी ॥ करि किरपा राखहु जन केरी ॥ कहु नानक तिसु गुर बलिहारी ॥ जा कै सिमरनि पैज सवारी ॥८॥१॥२९॥
अर्थ: हे भाई! पूरे सतिगुरु के आगे सदा सिर झुकाया कर, उसका दर्शन जीवन का लक्ष्य पूरा करता है, उसकी शरण पड़ने से जीवन सफल हो जाता है। हे भाई! गुरु उस प्रभु के नाम के रंग में रंगा रहता है जो हरेक के दिल की जानने वाला है, जो सबमें व्यापक है और जो सबको पैदा करने वाला है।1। हे भाई! गुरु गोबिंद (का रूप) है, गुरु गोपाल (का रूप) है, जो अपने सेवकों को (निंदा आदि से) बचाने योग्य है।1। रहाउ। हे भाई! गुरु जिस मनुष्यों के अंदर परमात्मा के प्रति प्यार दृढ़ कर देता है वे आत्मिक मण्डल में शाह-पातशाह व अमीर बन जाते हैं। दुष्टों-अहंकारियों को (अपने दर से) दुत्कार के दर-दर भटकने के राह पर डाल देता है। (सेवक की) निंदा करने वाले मनुष्य के मुँह में (निंदा करने की) बीमारी ही बन जाती है, सारा जगत (उस मनुष्य की) सदा शोभा करता है (जो गुरु की शरण पड़ा रहता है)।2। हे भाई! (जो मनुष्य गुरु की शरण पड़े रहते हैं, उन) संत-जनों के मन में बड़ा आत्मिक आनंद बना रहता है, संत जन गुरु को भगवान को अपने हृदय में बसाए रखते हैं। गुरु के पास रहने वाले सेवक के मुँह (लोक-परलोक में) रौशन हो जाते हैं पर निंदा करने वाले मनुष्य के (लोक-परलोक) सभी जगहें हाथों से निकल जाते हैं।3। (हे भाई! गुरु की शरण पड़ने वाला) सेवक अपने हरेक सांस के साथ परमात्मा और बेमुथाज (बेपरवाह) गुरु की सिफल-सालाह करता रहता है। हे भाई! जिस गुरु की शरण पड़ने से सारे डर-सहम दूर हो जाते हैं, वह गुरु सेवकों की निंदा करने वाले लोगों को (अपने दर से) दुत्कार के नीच आचरण के गड्ढे में फेंक देता है (भाव, निंदकों को गुरु का दर पसंद नहीं आता। नतीजतन, वे गुरु दर से टूट के निंदा में पड़ के अपने आचरण में दिन-ब-दिन नीच से नीच होते चले जाते हैं)।4। (इसलिए, हे भाई!) गुरु के सेवक की निंदा किसी भी मनुष्य को करनी ही नहीं चाहिए। जो भी मनुष्य (भले लोगों की) निंदा करता है, वह स्वयं दुखी रहता है। गुरु का सेवक तो हर वक्त एक परमात्मा का ध्यान धरे रखता है, जम-राज भी उसके नजदीक नहीं फटकता।5। हे भाई! गुरु के सेवक किसी के साथ बैर नहीं रखते, पर उनकी निंदा करने वाले मनुष्य उनका बुरा चितवने और कुकर्मों में फंसे रहते हैं। हे भाई! गुरु के सिख ने तो सदा अपने गुरु (के चरणों) में तवज्जो जोड़ी होती है। (इसलिए) सेवक तो (निंदा आदि के नर्क में से) बच निकलते हैं, पर निंदक (अपने आप को इस) नर्क में डाले रखते हैं।6। हे मेरे सज्जन! हे प्यारे मित्र! सुन (मैं तुझे वह) अटल नियम (बताता हूँ जो) परमात्मा के दर पर (सदा) घटित होते हैं। (वह अटल नियम ये है कि) मनुष्य जिस तरह का कर्म करता है वैसा ही फल पा लेता है। अहंकारी मनुष्य की जड़ अवश्य काटी जाती है।7। हे सतिगुरु! निआसरे लोगों को तेरा ही आसरा है। तू मेहर करके अपने सेवकों की इज्जत स्वयं रखता है। हे नानक! कह: मैं उस गुरु से सदके जाता हूँ जिसकी ओट चितारने ने मेरी इज्जत रख ली (और, मुझे निंदा आदि से बचा के रखा)।8।1।29।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

आलमगीर गुरुद्वारे के लंगर हॉल पर हमले की अकाल तख्त जत्थेदार ने की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

अमृतसर, 8 अक्टूबर 2026: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने लुधियाना के आलमगीर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही दसवीं के लंगर हॉल पर हुए कथित हमले की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जत्थे... Read more

आलमगीर गुरुद्वारे के लंगर हॉल पर हमले की अकाल तख्त जत्थेदार ने की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Like Save

ਅਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ – 20 ਮਈ 2026

ਅੰਗ: 646ਸਲੋਕੁ ਮਃ ੩ ॥ ਸੇਖਾ ਚਉਚਕਿਆ ਚਉਵਾਇਆ ਏਹੁ ਮਨੁ ਇਕਤੁ ਘਰਿ ਆਣਿ ॥ ਏਹੜ ਤੇਹੜ ਛਡਿ ਤੂ ਗੁਰ ਕਾ ਸਬਦੁ ਪਛਾਣੁ ॥ ਸਤਿਗੁਰ ਅਗੈ ਢਹਿ ਪਉ ਸਭੁ ਕਿਛੁ ਜਾਣੈ ਜਾਣੁ ॥ ਆਸਾ ਮਨਸਾ ਜਲਾਇ ਤੂ ਹੋਇ ਰਹੁ ਮਿਹਮਾਣੁ ॥ ਸਤਿਗੁਰ ਕੈ ਭਾਣੈ ਭੀ ਚਲਹਿ ਤਾ ਦਰਗਹ ਪਾਵਹਿ ਮਾਣੁ ॥ ਨਾਨਕ ਜਿ ਨਾਮੁ ਨ ਚੇਤਨੀ ਤਿਨ ਧਿਗੁ ਪੈਨਣੁ ਧਿਗੁ ਖਾਣੁ ॥੧॥ ਮਃ ੩ ॥ ਹ... Read more

Like Save

🌹ਇਹ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪਿਆਰੀ ਅਤੇ ਡੂੰਘੀ ਸਾਖੀ (Story) ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿ

🌹ਇਹ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪਿਆਰੀ ਅਤੇ ਡੂੰਘੀ ਸਾਖੀ (Story) ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਬਾਲਪਨ (ਬਚਪਨ) ਦੀ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨਾਮ (ਗੋਬਿੰਦ ਰਾਇ) ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਰਹਿ ਰਹੇ ਸਨ।ਇਹ ਸਾਖੀ ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਸਿਖਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਸੰਸਾਰਿਕ ਮੋਹ-ਮਾਇਆ, ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਅਤੇ ਕੀਮਤੀ ਵਸਤੂਆਂ ਤੋਂ ਬਿਲਕੁਲ ਮੁ... Read more

🌹ਇਹ ਬਹੁਤ ਹੀ ਪਿਆਰੀ ਅਤੇ ਡੂੰਘੀ ਸਾਖੀ (Story) ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿ
Like Save

ਤੱਤੀ ਤਵੀ ਤੇ ਬੈਠ ਗਿਆ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਮਿੱਠਾ ਲੱਗਾ ਹੁਕਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ। ਉਬਲਦ

ਤੱਤੀ ਤਵੀ ਤੇ ਬੈਠ ਗਿਆ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਮਿੱਠਾ ਲੱਗਾ ਹੁਕਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ। ਉਬਲਦੀ ਰੇਤ ਸਰੀਰ ਤੇ ਪੈਂਦੀ ਰਹੀ, ਮੁਖੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ। ਸੀਸ ਨਿਵਾਇਆ ਰਜ਼ਾ ਅੰਦਰ, ਦੁੱਖ ਵੀ ਮੰਨਿਆ ਭਾਣਾ ਕਰਕੇ। ਧੰਨ ਧੰਨ Guru Arjan Dev Ji ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਜਗ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਭਰਕੇ। 🙏

Like Save