Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 30 जनवरी 2026

अंग: 683
धनासरी महला ५ घरु १२ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ बंदना हरि बंदना गुण गावहु गोपाल राइ ॥ रहाउ ॥ वडै भागि भेटे गुरदेवा ॥ कोटि पराध मिटे हरि सेवा ॥१॥ चरन कमल जा का मनु रापै ॥ सोग अगनि तिसु जन न बिआपै ॥२॥ सागरु तरिआ साधू संगे ॥ निरभउ नामु जपहु हरि रंगे ॥३॥ पर धन दोख किछु पाप न फेड़े ॥ जम जंदारु न आवै नेड़े ॥४॥ त्रिसना अगनि प्रभि आपि बुझाई ॥ नानक उधरे प्रभ सरणाई ॥५॥१॥५५॥
अर्थ: राग धनासरी, घर १२ में गुरू अर्जन देव जी की बाणी। अकाल पुरख एक है और सतिगुरू की कृपा द्वारा मिलता है हे भाई! परमात्मा को सदा नमस्कार करा करो, प्रभू पातिश़ाह के गुण गाते रहो ॥ रहाउ ॥ हे भाई! जिस मनुष्य को बड़ी किस्मत से गुरू मिल जाता है, (गुरू के द्वारा) परमात्मा की सेवा-भगती करने से उस के करोड़ों पाप मिट जाते हैं ॥१॥ हे भाई! जिस मनुष्य का मन परमात्मा के सुंदर चरणों (के प्रेम-रंग) में रंग जाता है, उस मनुष्य ऊपर चिंता की आग ज़ोर नहीं पा सकती ॥२॥ हे भाई! गुरू की संगत में (नाम जपने की बरकत से) संसार-समुँद्र से पार निकल जाते हैं। प्रेम से निरभउ प्रभू का नाम जपा करो ॥३॥ हे भाई! (सिमरन का सदका) पराए धन (आदि) के कोई अैब पाप मंदे कर्म नहीं होते, भयानक यम भी नज़दीक नहीं आते (मौत का डर नहीं लगता, आत्मिक मौत नज़दीक़ नहीं आती ॥४॥ हे भाई! (जो मनुष्य प्रभू के गुण गाते हैं) उन की तृष्णा की आग प्रभू ने आप बुझा दी है। हे नानक जी! प्रभू की श़रण पड़ कर (अनेकों जीव तृष्णा की आग में से) बच निकलते हैं ॥५॥१॥५५॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

संध्या वेले का हुक्मनामा - 06 जनवरी 2026

अंग: 658रागु सोरठि बानी भगत रविदास जी की ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ दुलभ जनमु पुंन फल पाइओ बिरथा जात अबिबेकै ॥ राजे इंद्र समसरि ग्रिह आसन बिनु हरि भगति कहहु किह लेखै ॥१॥ न बीचारिओ राजा राम को रसु ॥ जिह रस अन रस बीसरि जाही ॥१॥ रहाउ ॥ जानि अजान भए हम बावर सोच असोच दिवस जाही ॥ इंद्री स... Read more

Like Save

*┈┉┅━❀꧁ੴ꧂❀━┅┉┈* ਧੰਨ ਧੰਨ ਅਮਰ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮੇਹਰ ਕਰਨਾ ਬਾਬਾ ਜੀ ਸਾ

*┈┉┅━❀꧁ੴ꧂❀━┅┉┈* ਧੰਨ ਧੰਨ ਅਮਰ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮੇਹਰ ਕਰਨਾ ਬਾਬਾ ਜੀ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਤੇ *┈┉┅━❀꧁ੴ꧂❀━┅┉*

Like Save

ਸੰਧਿਆ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ – 02 ਜਨਵਰੀ 2026

ਅੰਗ: 685ਧਨਾਸਰੀ ਮਹਲਾ ੯ ॥ ਅਬ ਮੈ ਕਉਨੁ ਉਪਾਉ ਕਰਉ ॥ ਜਿਹ ਬਿਧਿ ਮਨ ਕੋ ਸੰਸਾ ਚੂਕੈ ਭਉ ਨਿਧਿ ਪਾਰਿ ਪਰਉ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥ ਜਨਮੁ ਪਾਇ ਕਛੁ ਭਲੋ ਨ ਕੀਨੋ ਤਾ ਤੇ ਅਧਿਕ ਡਰਉ ॥ ਮਨ ਬਚ ਕ੍ਰਮ ਹਰਿ ਗੁਨ ਨਹੀ ਗਾਏ ਯਹ ਜੀਅ ਸੋਚ ਧਰਉ ॥੧॥ ਗੁਰਮਤਿ ਸੁਨਿ ਕਛੁ ਗਿਆਨੁ ਨ ਉਪਜਿਓ ਪਸੁ ਜਿਉ ਉਦਰੁ ਭਰਉ ॥ ਕਹੁ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਭ ਬਿਰਦੁ ਪਛਾਨਉ ਤਬ ਹਉ ਪਤਿਤ ਤਰਉ... Read more

Like Save