Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 28 जुलाई 2025

अंग: 654
रागु सोरठि बाणी भगत कबीर जी की घरु १ जब जरीऐ तब होइ भसम तनु रहै किरम दल खाई ॥ काची गागरि नीरु परतु है इआ तन की इहै बडाई ॥१॥ काहे भईआ फिरतौ फूलिआ फूलिआ ॥ जब दस मास उरध मुख रहता सो दिनु कैसे भूलिआ ॥१॥ रहाउ ॥ जिउ मधु माखी तिउ सठोरि रसु जोरि जोरि धनु कीआ ॥ मरती बार लेहु लेहु करीऐ भूतु रहन किउ दीआ ॥२॥ देहुरी लउ बरी नारि संगि भई आगै सजन सुहेला ॥ मरघट लउ सभु लोगु कुट्मबु भइओ आगै हंसु अकेला ॥३॥ कहतु कबीर सुनहु रे प्रानी परे काल ग्रस कूआ ॥ झूठी माइआ आपु बंधाइआ जिउ नलनी भ्रमि सूआ ॥४॥२॥
अर्थ: राग सोरठि, घर १ में भगत कबीर जी की बाणी। (मरने के बाद) अगर शरीर (चित्ता में) जलाया जाए तो वह राख हो जाता है, अगर (कबर में) टिका रहे तो चींटियों का दल इस को खा जाता है। (जैसे) कच्चे घड़े में पानी पड़ता है (और घड़ा गल कर पानी बाहर निकल जाता है उसी प्रकार स्वास ख़त्म हो जाने पर शरीर में से भी जिंद बाहर निकल जाती है, सो,) इस शरीर का इतना सा ही मान है (जितना कच्चे घड़े का) ॥१॥ हे भाई! तूँ किस बात के अहंकार में भरा फिरता हैं ? तुझे वह समय क्यों भूल गया है जब तूँ (माँ के पेट में) दस महीने उल्टा टिका रहा था ॥१॥ रहाउ ॥ जैसे मक्खी (फूलों का) रस जोड़ जोड़ कर शहद इकट्ठा करती है, उसी प्रकार मूर्ख व्यक्ति उत्तसुक्ता कर कर के धन जोड़ता है (परन्तु आखिर वह बेगाना ही हो गया)। मौत आई, तो सब यही कहते हैं – ले चलो, ले चलो, अब यह बीत चूका है, बहुता समय घर रखने से कोई लाभ नहीं ॥२॥ घर की (बाहरी) दहलीज़ तक पत्नी (उस मुर्दे के) साथ जाती है, आगे सज्जन मित्र चुक लेते हैं, श्मशान तक परिवार के बन्दे और अन्य लोग जाते हैं, परन्तु परलोक में तो जीव-आत्मा अकेली ही जाती है ॥३॥ कबीर जी कहते हैं – हे बन्दे! सुन, तूँ उस खूह में गिरा पड़ा हैं जिस को मौत ने घेरा हुआ है (भावार्थ, मौत अवश्य आती है)। परन्तु, तूँ अपने आप को इस माया से बाँध रखा है जिस से साथ नहीं निभना, जैसे तोता मौत के डर से अपने आप को नलनी से चंबोड रखता है (टिप्पणी: नलनी साथ चिंबड़ना तोते की फांसी का कारण बनता, माया के साथ चिंबड़े रहना मनुष्य की आत्मिक मौत का कारण बनता है) ॥४॥२॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

प्रकाश गुरुपुरब श्री गुरु तेग बहादुर जी

श्री Guru Tegh Bahadur जी का जन्म वैशाख सुदी 5, संवत 1678 के अनुसार 1 अप्रैल 1621 को माता नानकी जी की कोख से गुरु के महल Amritsar में हुआ। वे Guru Hargobind Sahib जी के सबसे छोटे पुत्र थे। उनके चार भाई थे—बाबा गुरदित्ताजी, बाबा सूरज माल जी, बाबा अणी राय जी, बाबा अटल राय जी—औ... Read more

प्रकाश गुरुपुरब श्री गुरु तेग बहादुर जी
Like Save

morning hukamnama - 01 October 2025

ang: 643Salok Ma 3 || Poorab Likheaa Kamaavnaa Je Kartai Aap Likheaas || Moh Thagaulee Paaeean Visreaa Guntaas || Mat Jaanahu Jag Jeevdaa Doojai Bhaae Mueaas || Jinee Gurmukh Naam N Cheteo Se Behan N Milnee Paas || Dukh Laagaa Bahu At Ghanaa Put Kalat N Saathh Koee Jaas || L... Read more

Like Save

evening hukamnama - 25 July 2025

ang: 713Todi Mahla 5 Satgur aio saran tuhari Milai sukh nam har sobha chinta lahi hamari ॥1॥ Rahau ॥ Avar na sujhai dooji thahar haar pario tau duari Lekha chhod alekhai chhooteh ham nirgun leho ubari ॥1॥ Sad bakhsind sada mihrvana sabhna dei adhari Nanak das sant pachhai pa... Read more

Like Save

शहीदी दिवस भाई अमरीक सिंह जी

भाई अमरीक सिंह जी आधुनिक सिख इतिहास की प्रमुख हस्तियों में से एक थे। वे ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISSF) के अध्यक्ष रहे और सिख युवाओं में धार्मिक जागरूकता, सिख पहचान तथा सामुदायिक चेतना को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। वे संत जरनैल सिंह जी खालसा भिंडरांवाले के निक... Read more

शहीदी दिवस भाई अमरीक सिंह जी
Like Save