Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 14 फ़रवरी 2026

अंग: 696
जैतसरी महला ४ घरु १ चउपदे ੴसतिगुर प्रसादि ॥ मेरै हीअरै रतनु नामु हरि बसिआ गुरि हाथु धरिओ मेरै माथा ॥ जनम जनम के किलबिख दुख उतरे गुरि नामु दीओ रिनु लाथा ॥१॥ मेरे मन भजु राम नामु सभि अरथा ॥ गुरि पूरै हरि नामु दि्रड़ाइआ बिनु नावै जीवनु बिरथा ॥ रहाउ ॥ बिनु गुर मूड़ भए है मनमुख ते मोह माइआ नित फाथा ॥ तिन साधू चरण न सेवे कबहू तिन सभु जनमु अकाथा ॥२॥ जिन साधू चरण साध पग सेवे तिन सफलिओ जनमु सनाथा ॥ मो कउ कीजै दासु दास दासन को हरि दइआ धारि जगंनाथा ॥३॥ हम अंधुले गिआनहीन अगिआनी किउ चालह मारगि पंथा ॥ हम अंधुले कउ गुर अंचलु दीजै जन नानक चलह मिलंथा ॥४॥१॥
अर्थ: राग जैतसरी, घर १ में गुरु रामदास जी की चार-बन्दों वाली बाणी। अकाल पुरख एक है और सतिगुरु की कृपा द्वारा मिलता है। (हे भाई! जब) गुरु ने मेरे सिर ऊपर अपना हाथ रखा, तो मेरे हृदय में परमात्मा का रत्न (जैसा कीमती) नाम आ वसा। (हे भाई! जिस भी मनुष्य को) गुरु ने परमात्मा का नाम दिया, उस के अनकों जन्मों के पाप दुःख दूर हो गए, (उस के सिर से पापों का कर्ज) उतर गया ॥१॥ हे मेरे मन! (सदा) परमात्मा का नाम सिमरिया कर, (परमात्मा) सारे पदार्थ (देने वाला है)। (हे मन! गुरु की सरन में ही रह) पूरे गुरु ने (ही) परमात्मा का नाम (ह्रदय में) पक्का किया है। और, नाम के बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ चला जाता है ॥ रहाउ ॥ हे भाई! जो मनुष्य अपने मन के पीछे चलते है वह गुरु (की सरन) के बिना मुर्ख हुए रहते हैं, वह सदा माया के मोह में फसे रहते है। उन्होंने कभी भी गुरु का सहारा नहीं लिया, उनका सारा जीवन व्यर्थ चला जाता है ॥२॥ हे भाई! जो मनुष्य गुरू के चरनो का आसरा लेते हैं, वह गुरू वालेे बन जाते हैं, उनकी जिदंगी सफल हो जाती है। हे हरी! हे जगत के नाथ! मेरे पर मेहर कर, मुझे अपने दासों के दासों का दास बना ले ॥३॥ हे गुरू! हम माया मे अँधे हो रहे हैं, हम आतमिक जीवन की सूझ से अनजान हैं, हमे सही जीवन की सूझ नही है, हम आपके बताए हुए जीवन-राह पर चल नही सकते। दास नानक जी!(कहो-) हे गुरू! हम अँधियों के अपना पला दीजिए जिस से हम आपके बताए हुए रास्ते पर चल सकें ॥४॥१॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

ਗੁਰੂ ਪਿਆਰੀ ਸਾਧ ਸੰਗਤ ਜੀਓ!! ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਅੱਜ ਪੋਹ ਦਾ ਮਹੀਨਾ ਚੜਿਆ ਹੈ ਜੀ ਇਹ ਮ

ਗੁਰੂ ਪਿਆਰੀ ਸਾਧ ਸੰਗਤ ਜੀਓ!! ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਅੱਜ ਪੋਹ ਦਾ ਮਹੀਨਾ ਚੜਿਆ ਹੈ ਜੀ ਇਹ ਮਹੀਨਾ ਆਪ ਸਭ ਲਈ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਭਰਿਆ ਹੋਵੇ ਜੀ। ਵਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਸਰਬੱਤ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤੀ, ਨਾਮ ਬਾਣੀ ਦੀ ਦਾਤ ਅਤੇ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖਸ਼ਣ ਜੀ। ਬੇਨਤੀ:- ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸ਼ੇਅਰ ਕਰਕੇ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਪਾਓ ਜੀ।

Like Save

ਜਿਤੁ ਦਿਨੁ ਦੇਖਾ ਦਰਸਨ ਤੇਰਾ ॥ਅਰਥ: ਜਿਸ ਦਿਨ ਮੈਂ ਤੇਰਾ ਦਰਸਨ ਵੇਖਦਾ ਹਾਂ, ਉਸ ਦਿਨ

ਜਿਤੁ ਦਿਨੁ ਦੇਖਾ ਦਰਸਨ ਤੇਰਾ ॥ਅਰਥ: ਜਿਸ ਦਿਨ ਮੈਂ ਤੇਰਾ ਦਰਸਨ ਵੇਖਦਾ ਹਾਂ, ਉਸ ਦਿਨ ਮੇਰਾ ਜੀਵਨ ਧੰਨ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।ਸਰੋਤ: ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ: ਅੰਗ ੨੦੫

Like Save

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 19 जनवरी 2026

अंग: 601सोरठि महला ३ ॥ हरि जीउ तुधु नो सदा सालाही पिआरे जिचरु घट अंतरि है सासा ॥ इकु पलु खिनु विसरहि तू सुआमी जाणउ बरस पचासा ॥ हम मूड़ मुगध सदा से भाई गुर कै सबदि प्रगासा ॥१॥ हरि जीउ तुम आपे देहु बुझाई ॥ हरि जीउ तुधु विटहु वारिआ सद ही तेरे नाम विटहु बलि जाई ॥ रहाउ ॥ हम सबदि... Read more

Like Save