Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 26 फ़रवरी 2026

अंग: 696
जैतसरी महला ४ घरु १ चउपदे ੴसतिगुर प्रसादि ॥ मेरै हीअरै रतनु नामु हरि बसिआ गुरि हाथु धरिओ मेरै माथा ॥ जनम जनम के किलबिख दुख उतरे गुरि नामु दीओ रिनु लाथा ॥१॥ मेरे मन भजु राम नामु सभि अरथा ॥ गुरि पूरै हरि नामु दि्रड़ाइआ बिनु नावै जीवनु बिरथा ॥ रहाउ ॥ बिनु गुर मूड़ भए है मनमुख ते मोह माइआ नित फाथा ॥ तिन साधू चरण न सेवे कबहू तिन सभु जनमु अकाथा ॥२॥ जिन साधू चरण साध पग सेवे तिन सफलिओ जनमु सनाथा ॥ मो कउ कीजै दासु दास दासन को हरि दइआ धारि जगंनाथा ॥३॥ हम अंधुले गिआनहीन अगिआनी किउ चालह मारगि पंथा ॥ हम अंधुले कउ गुर अंचलु दीजै जन नानक चलह मिलंथा ॥४॥१॥
अर्थ: राग जैतसरी, घर १ में गुरु रामदास जी की चार-बन्दों वाली बाणी। अकाल पुरख एक है और सतिगुरु की कृपा द्वारा मिलता है। (हे भाई! जब) गुरु ने मेरे सिर ऊपर अपना हाथ रखा, तो मेरे हृदय में परमात्मा का रत्न (जैसा कीमती) नाम आ वसा। (हे भाई! जिस भी मनुष्य को) गुरु ने परमात्मा का नाम दिया, उस के अनकों जन्मों के पाप दुःख दूर हो गए, (उस के सिर से पापों का कर्ज) उतर गया ॥१॥ हे मेरे मन! (सदा) परमात्मा का नाम सिमरिया कर, (परमात्मा) सारे पदार्थ (देने वाला है)। (हे मन! गुरु की सरन में ही रह) पूरे गुरु ने (ही) परमात्मा का नाम (ह्रदय में) पक्का किया है। और, नाम के बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ चला जाता है ॥ रहाउ ॥ हे भाई! जो मनुष्य अपने मन के पीछे चलते है वह गुरु (की सरन) के बिना मुर्ख हुए रहते हैं, वह सदा माया के मोह में फसे रहते है। उन्होंने कभी भी गुरु का सहारा नहीं लिया, उनका सारा जीवन व्यर्थ चला जाता है ॥२॥ हे भाई! जो मनुष्य गुरू के चरनो का आसरा लेते हैं, वह गुरू वालेे बन जाते हैं, उनकी जिदंगी सफल हो जाती है। हे हरी! हे जगत के नाथ! मेरे पर मेहर कर, मुझे अपने दासों के दासों का दास बना ले ॥३॥ हे गुरू! हम माया मे अँधे हो रहे हैं, हम आतमिक जीवन की सूझ से अनजान हैं, हमे सही जीवन की सूझ नही है, हम आपके बताए हुए जीवन-राह पर चल नही सकते। दास नानक जी!(कहो-) हे गुरू! हम अँधियों के अपना पला दीजिए जिस से हम आपके बताए हुए रास्ते पर चल सकें ॥४॥१॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

जिसु अंतरि नामु निवासु है सोई सचिआरा ॥अर्थ: जिस व्यक्ति के भीतर परमात्

जिसु अंतरि नामु निवासु है सोई सचिआरा ॥अर्थ: जिस व्यक्ति के भीतर परमात्मा का नाम बसता है, वही सच्चा और श्रेष्ठ जीवन जीता है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 34

Like Save

morning hukamnama - 16 September 2025

ang: 704Jaitsree Mahalla 5 Ghar 2 Chhant ॥ Ik Oankaar Satgur Prasaad ॥ Salok ॥ Oochaa agam apaar Prabh kathan na jaae akath ॥ Nanak Prabh sarnaagatee raakhan kau samrath ॥1॥ Chhant ॥ Jiu jaanahu tiu raakh Har Prabh teriaa ॥ Kete ganaau asankh avgan meriaa ॥ Asankh avgan khat... Read more

Like Save

जिनी नामु धिआइआ गए मसकति घालि ॥अर्थ: जिन लोगों ने परमात्मा के नाम का स

जिनी नामु धिआइआ गए मसकति घालि ॥अर्थ: जिन लोगों ने परमात्मा के नाम का स्मरण किया और ईमानदारी से परिश्रम किया, वे जीवन में सफल हुए।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 8

Like Save

ਜੀਅ ਕੀ ਬਿਰਥਾ ਹੋਇ ਸੁ ਗੁਰ ਪਹਿ ਅਰਦਾਸਿ ਕਰਿ ॥ ਛੋਡਿ ਸਿਆਣਪ ਸਗਲ ਮਨੁ ਤਨੁ ਅਰਪਿ ਧ

ਜੀਅ ਕੀ ਬਿਰਥਾ ਹੋਇ ਸੁ ਗੁਰ ਪਹਿ ਅਰਦਾਸਿ ਕਰਿ ॥ ਛੋਡਿ ਸਿਆਣਪ ਸਗਲ ਮਨੁ ਤਨੁ ਅਰਪਿ ਧਰਿ ॥ਅਰਥ: ਜਦੋਂ ਮਨ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਦੁੱਖ ਜਾਂ ਪੀੜ ਹੋਵੇ, ਉਹ ਸਤਿਗੁਰੂ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਰੱਖੋ। ਆਪਣੀ ਸਾਰੀ ਚਤੁਰਾਈ ਅਤੇ ਹਉਮੈ ਛੱਡ ਕੇ ਮਨ ਤੇ ਤਨ ਗੁਰੂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿਓ।ਸਰੋਤ: ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ : ਅੰਗ 519

Like Save