Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 06 अप्रैल 2026

अंग: 854
सलोक मः ३ ॥ अपणा आपु न पछाणई हरि प्रभु जाता दूरि ॥ गुर की सेवा विसरी किउ मनु रहै हजूरि ॥ मनमुखि जनमु गवाइआ झूठै लालचि कूरि ॥ नानक बखसि मिलाइअनु सचै सबदि हदूरि ॥१॥ मः ३ ॥ हरि प्रभु सचा सोहिला गुरमुखि नामु गोविंदु ॥ अनदिनु नामु सलाहणा हरि जपिआ मनि आनंदु ॥ वडभागी हरि पाइआ पूरनु परमानंदु ॥ जन नानक नामु सलाहिआ बहुड़ि न मनि तनि भंगु ॥२॥ पउड़ी ॥ कोई निंदकु होवै सतिगुरू का फिरि सरणि गुर आवै ॥ पिछले गुनह सतिगुरु बखसि लए सतसंगति नालि रलावै ॥ जिउ मीहि वुठै गलीआ नालिआ टोभिआ का जलु जाइ पवै विचि सुरसरी सुरसरी मिलत पवित्रु पावनु होइ जावै ॥ एह वडिआई सतिगुर निरवैर विचि जितु मिलिऐ तिसना भुख उतरै हरि सांति तड़ आवै ॥ नानक इहु अचरजु देखहु मेरे हरि सचे साह का जि सतिगुरू नो मंनै सु सभनां भावै ॥१३॥१॥ सुधु ॥
अर्थ: (हे भाई! अपने मन के पीछे चलने वाला मनुख) अपने आत्मिक जीवन को (कभी) परखता नहीं, वह परमात्मा को (कहीं) दूर बस्ता समझता है, उस को गुरु के बताये हुए काम (सदा) भूले रहता हैं, (इस लिए उस का) मन (परमात्मा की) हजूरी में (कभी) नहीं टिकता। हे नानक! अपने मन के पीछे चलने वाले मनुख ने झूठे लालच में (लग के) माया के मोह में (फस के ही अपना) जीवन गवा लिया होता है। जो मनुख सिफत-सलाह वाले गुरु-शब्द के द्वारा (परमात्मा की) हजूरी में टिके रहते हैं, उन को परमात्मा ने कृपा कर के (अपने चरणों में) मिला लिया होता है।१। हे भाई! हरि प्रभु गोविंद सदा कायम रहने वाला है, (उसकी) महिमा का गीत (उसका) नाम गुरु की शरण पड़ने से (मिलता है)। (जिस मनुष्य को हरि-नाम मिलता है, वह) हर वक्त ही नाम स्मरण करता रहता है, और परमात्मा का नाम स्मरण करते हुए (उसके) मन में आत्मिक आनंद बना रहता है। पर, हे भाई! परम-आनंद का मालिक पूर्ण प्रभु परमात्मा बहुत भाग्यों से ही मिलता है। हे नानक! (कह: जिस) दासों ने (परमात्मा का) नाम स्मरण किया, उनके मन में उनके तन में फिर कभी (परमातमा से) दूरी पैदा नहीं होती।२। (अगर) कोई मनुष्य (पहले) गुरु की निंदा करने वाला हो (पर) फिर गुरु की शरण में आ जाए, तो सतिगुरु (उसके) पिछले अवगुण बख्श लेता है और (उसको) साधु-संगत में मिला लेता है। हे भाई! जैसे बरसात होने से गली-नाली-टोभों का पानी (जब) गंगा में जा पड़ता है (और) गंगा में मिलते ही (वह पानी) पूरी तौर से पवित्र हो जाता है, (वैसे ही) निरवैर सतिगुरु में (भी) ये गुण हैं कि उस (गुरु) को मिलने से (मनुष्य को माया की) प्यास (माया की) भूख दूर हो जाती है (और, उसके अंदर) परमात्मा (के मिलाप) की ठंड तुरंत पड़ जाती है। हे नानक! (कह: हे भाई!) सदा कायम रहने वाले शाह परमात्मा का ये आश्चर्यजनक तमाशा देखो कि जो मनुष्य गुरु पर श्रद्धा रखता है वह मनुष्य सभी को प्यारा लगने लग जाता है।१३॥१। सुधु।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

evening hukamnama - 03 July 2026

ang: 601Sorath Mahalaa 3 ॥ Har Jeeo tudh no sadaa saalaahee piaare jichar ghat antar hai saasaa ॥ Ik pal khin visreh too Suaamee jaanau baras pachaasaa ॥ Ham moorr mugadh sadaa se bhaaee Gur kai Sabad pragaasaa ॥1॥ Har Jeeo tum aape dehu bujhaaee ॥ Har Jeeo tudh vitahu vaari... Read more

Like Save

morning hukamnama - 30 May 2026

ang: 684Dhanaasaree Mahalaa 5 ॥ Tripat bhaee sach bhojan khaaiaa ॥ Man tan rasnaa Naam dhiaaiaa ॥1॥ Jeevanaa Har Jeevanaa ॥ Jeevan Har jap Saadhsang ॥1॥ Rahaao ॥ Anik prakaaree bastar odhaae ॥ Andin keertan Har gun gaae ॥2॥ Hastee rath asu asvaaree ॥ Har kaa maarag ridai nih... Read more

Like Save

भाले से टैंक का मुकाबला

मिर्ज़ा ग़ालिब का एक प्रसिद्ध शेर है: “रगों में दौड़ने-फिरने के हम नहीं क़ायल, जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है।” अर्थात् सच्चा रक्त केवल वह नहीं जो शरीर की रगों में बहता है, बल्कि वह है जो किसी आदर्श, विश्वास या प्रेम के लिए बहाया जाए। जून 1984 की घटनाओं से जुड़ी अनेक... Read more

भाले से टैंक का मुकाबला
Like Save