Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 25 अप्रैल 2026

अंग: 609
सोरठि महला ५ ॥ गुरु पूरा भेटिओ वडभागी मनहि भइआ परगासा ॥ कोइ न पहुचनहारा दूजा अपुने साहिब का भरवासा ॥१॥ अपुने सतिगुर कै बलिहारै ॥ आगै सुखु पाछै सुख सहजा घरि आनंदु हमारै ॥ रहाउ ॥ अंतरजामी करणैहारा सोई खसमु हमारा ॥ निरभउ भए गुर चरणी लागे इक राम नाम आधारा ॥२॥ सफल दरसनु अकाल मूरति प्रभु है भी होवनहारा ॥ कंठि लगाइ अपुने जन राखे अपुनी प्रीति पिआरा ॥३॥ वडी वडिआई अचरज सोभा कारजु आइआ रासे ॥ नानक कउ गुरु पूरा भेटिओ सगले दूख बिनासे ॥४॥५॥
अर्थ: हे भाई! बड़ी किस्मत से मुझे पूरा गुरु मिल गया है, मेरे मन में आत्मिक जीवन की सूझ पैदा हो गयी है। अब मुझे अपने मालिक का सहारा हो गया है, कोई उस मालिक की बराबरी नहीं कर सकता।1। हे भाई! में अपने गुरु से कुर्बान जाता हूँ, (गुरु की कृपा से) मेरे हिर्दय-घर में आनंद बना रहता है, इस लोक में भी आत्मिक अडोलता का सुख मुझे प्राप्त हो गया है, और, परलोक में भी यह सुख सथिर रहने वाला है।रहाउ। हे भाई! जब से में गुरु की शरण आया हूँ, मुझे परमात्मा के नाम का सहारा हो गया है, कोई भय अब मुझे छु नहीं सकता (मुझे निश्चय हो गया है की जो) सिरजनहार सब के दिल की जानने वाला है वो ही मेरे सिर ऊपर रखवाला है।2। (हे भाई! गुरु की कृपा से मुझे विश्वास हो गया है कि) जिस परमात्मा का दर्शन मानव जनम को फल देने वाला है, जिस परमात्मा की हस्ती मौत से रहित है, वह उस वक्त भी (मेरे सर पर) मौजूद है, और, सदा कायम रहने वाला है। वह प्रभु अपनी प्रीति की अपने प्यार की दाति दे के अपने सेवकों को अपने गले से लगा लेता है।3। हे भाई! मुझे नानक को पूरा गुरु मिल गया है, मेरे सारे दुख दूर हो गए हैं। वह गुरु बड़ी महिमावाला है, आश्चर्य शोभा वाला है, उसकी शरण पड़ने से जिंदगी का उद्देश्य प्राप्त हो जाता है।4।5।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦੁਰ, ਹਿੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਮਹਾਨ। ਧਰਮ ਦੀ ਖਾਤਰ ਸੀਸ ਵਾਰਿਆ, ਕੀਤ

ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦੁਰ, ਹਿੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਮਹਾਨ। ਧਰਮ ਦੀ ਖਾਤਰ ਸੀਸ ਵਾਰਿਆ, ਕੀਤਾ ਜਗ ਵਿੱਚ ਉੱਚਾ ਨਾਮ। ਨਾ ਡਿਗੇ ਜ਼ੁਲਮਾਂ ਦੇ ਅੱਗੇ, ਨਾ ਕਦੇ ਹੌਸਲਾ ਹਾਰਿਆ। ਸੱਚ ਤੇ ਧਰਮ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਲਈ, ਆਪਣਾ ਸੀਸ ਕੁਰਬਾਨ ਕੀਤਾ। ਚਾਂਦਨੀ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪਾਈ, ਸਿੱਖੀ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਇਆ। ਸਾਰੀ ਦੁਨੀਆ ਯਾਦ ਕਰਦੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਧਰਮ ਦਾ ਦੀਵਾ ਜਗਾਇ... Read more

ਧੰਨ ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦੁਰ, ਹਿੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਮਹਾਨ। ਧਰਮ ਦੀ ਖਾਤਰ ਸੀਸ ਵਾਰਿਆ, ਕੀਤ
Like Save

जिसु नो बखसे सिफति सालाह ॥अर्थ: जिस मनुष्य को परमात्मा अपनी स्तुति और

जिसु नो बखसे सिफति सालाह ॥अर्थ: जिस मनुष्य को परमात्मा अपनी स्तुति और महिमा करने की शक्ति देता है, वही उसकी सच्ची भक्ति कर पाता है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 3

Like Save

evening hukamnama - 25 April 2026

ang: 673Dhanaasree Mahala 5 ॥ Jih karnee hoveh saramindaa ihaa kamaanee reet ॥ Sant kee nindaa saakat kee poojaa aisee drirhee bipreet ॥1॥ Maaiaa moh bhoolo avarai heet ॥ Harichandau ree ban Har paat re ihai tuhaaro beet ॥1॥ Rahao ॥ Chandan lep hot deh kau sukh gardhabh bhas... Read more

Like Save

ਅਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ – 16 ਜੂਨ 2026

ਅੰਗ: 601ਸੋਰਠਿ ਮਹਲਾ ੩ ॥* *ਹਰਿ ਜੀਉ ਤੁਧੁ ਨੋ ਸਦਾ ਸਾਲਾਹੀ ਪਿਆਰੇ ਜਿਚਰੁ ਘਟ ਅੰਤਰਿ ਹੈ ਸਾਸਾ ॥ ਇਕੁ ਪਲੁ ਖਿਨੁ ਵਿਸਰਹਿ ਤੂ ਸੁਆਮੀ ਜਾਣਉ ਬਰਸ ਪਚਾਸਾ ॥ ਹਮ ਮੂੜ ਮੁਗਧ ਸਦਾ ਸੇ ਭਾਈ ਗੁਰ ਕੈ ਸਬਦਿ ਪ੍ਰਗਾਸਾ ॥੧॥ ਹਰਿ ਜੀਉ ਤੁਮ ਆਪੇ ਦੇਹੁ ਬੁਝਾਈ॥ ਹਰਿ ਜੀਉ ਤੁਧੁ ਵਿਟਹੁ ਵਾਰਿਆ ਸਦ ਹੀ ਤੇਰੇ ਨਾਮ ਵਿਟਹੁ ਬਲਿ ਜਾਈ ॥ ਰਹਾਉ ॥ ਹਮ ਸਬਦਿ... Read more

Like Save