Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 17 मई 2026

अंग: 675
धनासरी महला ५ ॥ दीन दरद निवारि ठाकुर राखै जन की आपि ॥ तरण तारण हरि निधि दूखु न सकै बिआपि ॥१॥ साधू संगि भजहु गुपाल ॥ आन संजम किछु न सूझै इह जतन काटि कलि काल ॥ रहाउ ॥ आदि अंति दइआल पूरन तिसु बिना नही कोइ ॥ जनम मरण निवारि हरि जपि सिमरि सुआमी सोइ ॥२॥ बेद सिम्रिति कथै सासत भगत करहि बीचारु ॥ मुकति पाईऐ साधसंगति बिनसि जाइ अंधारु ॥३॥ चरन कमल अधारु जन का रासि पूंजी एक ॥ ताणु माणु दीबाणु साचा नानक की प्रभ टेक ॥४॥२॥२०॥
अर्थ: हे भाई ! परमात्मा अनाथों के दुख दूर करके अपने सेवको की लाज रखता है। वह प्रभु ( संसार -सुमंदर से पार ) करने के लिए ( मानों जहाज ) है, वह हरी सारे सुखों का खजाना है, ( उस की शरण पड़ने से) दुःख लग नहीं सकता ॥੧॥ हे भाई! गुरु की संगत में रह कर परमात्मा का नाम जपा कर। इन्ही यत्नो से ही संसार के झंझटों से छुटकारा प्राप्त कर। (मुझे इस के बिना कोई और युगती नहीं सूझती॥रहाउ॥ हे भाई! जो दया का घर सर्ब व्यापक प्रभु सदा ही (जीवों के सर पर राखा) है और उस के बिना (उस जैसा) और कोई नहीं। उसी मालिक का नाम सदा सुमिरा कर, उसी हरी का नाम जप कर अपना जन्म मरन का चक्र दूर कर॥2॥ हे भाई! वेद-स्मृति-शास्त्र (हरेक धर्म पुस्तक जिस परमात्मा का) वर्णन करती है, भक्त जन (भी जिस परमात्मा के गुणों के) विचार करते हैं, साधु-संगत में (उसका नाम स्मरण करके जगत के झमेलों से) निजात मिलती है, (माया के मोह के) अंधेरे दूर हो जाते हैं।3।हे नानक! (कह: हे भाई!) परमात्मा के सुंदर चरण ही भक्तों (के आत्मिक जीवन) की राशि-पूंजी है, परमात्मा की ओट ही उनका बल है, सहारा है, सदा कायम रहने वाला आसरा है।4।2।20।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

सतिगुरु मिलै ता जीवतु मरै ॥अर्थ: जब सतिगुरु मिलता है, मनुष्य माया के म

सतिगुरु मिलै ता जीवतु मरै ॥अर्थ: जब सतिगुरु मिलता है, मनुष्य माया के मोह से मरता है और वास्तविक जीवन जीता है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 56

Like Save

गतका

शस्त्र विद्या के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक व्यायाम भी है गतका। श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत के बाद सिखों में बहुत रोष था और उन्हें यह एहसास हो चुका था कि अब भारत में धार्मिक लोगों को स्वाभिमान के साथ जीने के लिए किसी चमत्कार की आवश्यकता है। छठे पातशाह Guru Hargobind Sahib... Read more

गतका
Like Save

Pavan Guru Paanee Pitaa Maataa Dharat Mahat ॥ Divas Raat Due Daaee Daa

Pavan Guru Paanee Pitaa Maataa Dharat Mahat ॥ Divas Raat Due Daaee Daaeaa Khelai Sagal Jagat ॥meaning: Air is the Guru, water is the father, and the great earth is the mother. Day and night are the two nurturing caregivers, within whose care the entire world lives and plays.... Read more

Like Save