Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 15 जून 2026

अंग: 134
बारह माहा मांझ महला ५ घरु ४ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥* *आसाड़ु तपंदा तिसु लगै हरि नाहु न जिंना पासि ॥ जगजीवन पुरखु तिआगि कै माणस संदी आस ॥ दुयै भाइ विगुचीऐ गलि पईसु जम की फास ॥ जेहा बीजै सो लुणै मथै जो लिखिआसु ॥ रैणि विहाणी पछुताणी उठि चली गई निरास ॥ जिन कौ साधू भेटीऐ सो दरगह होइ खलासु ॥ करि किरपा प्रभ आपणी तेरे दरसन होइ पिआस ॥ प्रभ तुधु बिनु दूजा को नही नानक की अरदासि ॥ आसाड़ु सुहंदा तिसु लगै जिसु मनि हरि चरण निवास ॥५॥
अर्थ: आसाड़ का महीना उस जीव को तपता प्रतीत होता है (वे लोग आसाढ़ के महीने की तरह तपते कलपते रहते हैं) जिनके हृदय में प्रभू पति नहीं बसता। जो जगत के सहारे परमात्मा (का आसरा) छोड़ के लोगों से आस बनाए रखते हैं। (प्रभू के बिना) किसी और के आसरे रहने से खुआर ही होते हैं (जो भी कोई और सहारे ताकता है) उसके गले में जम की फाही पड़ती है (उसका जीवन सदा सहम में व्यतीत होता है)। (कुदरति का नियम ही ऐसा है कि) मनुष्य जैसा बीज बीजता है। (किए कर्मों अनुसार) जो लेख उसके माथे पर लिखा जाता है, वैसा ही फल वह प्राप्त करता है। (जगजीवन पुरख को विसारने वाली जीव स्त्री की) सारी जिंदगी पछतावों में गुजरती है, वह जगत से टूटे हुए दिल के साथ ही चल पड़ती है। जिन लोगों को गुरू मिल जाता है, वह परमात्मा की हजूरी में सुर्खरू होते हैं (आदर मान पाते हैं)। हे प्रभू! (तेरे आगे) नानक की विनती है– अपनी मेहर कर, (मेरे मन में) तेरे दर्शन की तमन्ना बनी रहे, (क्योंकि) हे प्रभू! तेरे बिना मेरा और कोई आसरा उम्मीद नहीं है। जिस मनुष्य के मन में प्रभू के चरणों का निवास बना रहे, उसे (तपता) आसाढ़ (भी) सुहावना प्रतीत होता है (उसको दुनिया के दुख कलेश भी दुखी नहीं कर सकते)।5।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

morning hukamnama - 04 August 2025

ang: 584Vadhans Mahalla 3 ॥ Ih sareer jajree hai is no jar pahuchai aae ॥ Gur raakhe se ubre hor mar janmai aavai jaae ॥ Hor mar jammeh aavahi jaavahi ant gae pachhutaavahi bin naavai sukh na hoee ॥ Aithai kamaavai so phal paavai manmukh hai pat khoee ॥ Jam pur ghor andhaar... Read more

Like Save

Sarab Rog Kaa Aukhadh Naam ॥ Kaliaan Roop Mangal Gun Gaam ॥meaning: Th

Sarab Rog Kaa Aukhadh Naam ॥ Kaliaan Roop Mangal Gun Gaam ॥meaning: The Divine Name is the remedy for spiritual afflictions. Singing and embracing the Lord's virtues brings spiritual well-being, bliss, and liberation.source: Sri Guru Granth Sahib Ji — Ang: 274

Like Save

मेलबर्न के गुरुद्वारे में चोरी: एंगल ग्राइंडर से दानपेटी काटकर नकदी लूटी

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के उत्तरी हिस्से में स्थित एक सिख गुरुद्वारा साहिब में चोरी की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। दो नकाबपोश चोरों ने गुरुद्वारे को निशाना बनाते हुए पहले एंगल ग्राइंडर की मदद से दरवाज़े का ताला काटा और फिर दानपात्र (गोलक) को तोड़कर नकदी चोरी कर ली। यह घटना... Read more

मेलबर्न के गुरुद्वारे में चोरी: एंगल ग्राइंडर से दानपेटी काटकर नकदी लूटी
Like Save