Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 25 जून 2026

अंग: 679
धनासरी महला ५ ॥ जा कउ हरि रंगु लागो इसु जुग महि सो कहीअत है सूरा ॥ आतम जिणै सगल वसि ता कै जा का सतिगुरु पूरा ॥१॥ ठाकुरु गाईऐ आतम रंगि ॥ सरणी पावन नाम धिआवन सहजि समावन संगि ॥१॥ रहाउ ॥ जन के चरन वसहि मेरै हीअरै संगि पुनीता देही ॥ जन की धूरि देहु किरपा निधि नानक कै सुखु एही ॥२॥४॥३५॥
अर्थ: हे भाई! दिल में प्यार से परमात्मा की सिफत सालाह करनी चाहिए। उस परमात्मा की शरण में टिके रहना, उसका नाम सिमरना - इस तरीके से आत्मिक अडोलता में टिक के उस में लीन हो जाना है।1। रहाउ। हे भाई! इस जगत में वही मनुष्य शूरवीर कहलवाता है जिसके (हृदय-घर में) प्रभू के प्रति प्यार पैदा हो जाता है। पूरा गुरू जिस मनुष्य का (मददगार बन जाता) है, वह मनुष्य अपने मन को जीत लेता है, सारी (सृष्टि) उसके वश में आ जाती है (दुनिया का कोई पदार्थ उसको मोह नहीं सकता)।1। हे कृपा के खजाने प्रभू! अगर तेरे दासों के चरण मेरे हृदय में बस जाएं, तो उनकी संगति में मेरा शरीर पवित्र हो जाए। (मेहर कर, मुझे) अपने दासों की चरण-धूड़ बख्श, मुझ नानक के लिए (सबसे बड़ा) सुख यही है।2।4।35।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

ना को बैरी नहीं बिगाना सगल संगि हम को बनि आई ॥अर्थ: अब कोई भी मेरा शत्

ना को बैरी नहीं बिगाना सगल संगि हम को बनि आई ॥अर्थ: अब कोई भी मेरा शत्रु या पराया नहीं रहा; सबके साथ मेरा प्रेम और एकता बन गई है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 1299

Like Save

morning hukamnama - 20 November 2025

ang: 602Sorath Mahalla 1 Chautuke ॥ Maa-e baap ko beta neekaa sasurai chatur javaa-ee ॥ Baal kanniaa kau baap piaaraa bhaa-ee kau at bhaa-ee ॥ Hukam bhaiaa baahar ghar chhoddiaa khin meh bhee paraa-ee ॥ Naam daan isnaan na manmukh tit tan dhoorh dhumaa-ee ॥1॥ Man maaniaa Naa... Read more

Like Save

morning hukamnama - 06 February 2026

ang: 481Baaees chaupade tathaa panchpade Aasaa Sree Kabeer Jeeo ke tipade 8 dutuke 7 iktukaa 1 Ik Oankaar Satigur Prasaad ॥ Bind te jin pind keea agan kund rahaaiaa ॥ Das maas maataa udar raakhaa bahur laagee maiaa ॥1॥ Praanee kaahe kau lobh laage ratan janam khoiaa ॥ Poorab... Read more

Like Save