Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 03 अक्टूबर 2025

अंग: 670
धनासरी महला ४ ॥ मेरे साहा मै हरि दरसन सुखु होइ ॥ हमरी बेदनि तू जानता साहा अवरु किआ जानै कोइ ॥ रहाउ ॥ साचा साहिबु सचु तू मेरे साहा तेरा कीआ सचु सभु होइ ॥ झूठा किस कउ आखीऐ साहा दूजा नाही कोइ ॥१॥ सभना विचि तू वरतदा साहा सभि तुझहि धिआवहि दिनु राति ॥ सभि तुझ ही थावहु मंगदे मेरे साहा तू सभना करहि इक दाति ॥२॥ सभु को तुझ ही विचि है मेरे साहा तुझ ते बाहरि कोई नाहि ॥ सभि जीअ तेरे तू सभस दा मेरे साहा सभि तुझ ही माहि समाहि ॥३॥ सभना की तू आस है मेरे पिआरे सभि तुझहि धिआवहि मेरे साह ॥ जिउ भावै तिउ रखु तू मेरे पिआरे सचु नानक के पातिसाह ॥४॥७॥१३॥
अर्थ: हे मेरे पातशाह! (कृपा कर) मुझे तेरे दर्शन का आनंद प्राप्त हो जाए। हे मेरे पातशाह! मेरे दिल की पीड़ा को तूँ ही जानता हैं। कोई अन्य क्या जान सकता है ? ॥ रहाउ ॥ हे मेरे पातशाह! तूँ सदा कायम रहने वाला मालिक है, तूँ अटल है। जो कुछ तूँ करता हैं, वह भी उकाई-हीन है (उस में कोई भी उणता-कमी नहीं)। हे पातशाह! (सारे संसार में तेरे बिना) अन्य कोई नहीं है (इस लिए) किसी को झूठा नहीं कहा जा सकता ॥१॥ हे मेरे पातशाह! तूँ सब जीवों में मौजूद हैं, सारे जीव दिन रात तेरा ही ध्यान धरते हैं। हे मेरे पातशाह! सारे जीव तेरे से ही (मांगें) मांगते हैं। एक तूँ ही सब जीवों को दातें दे रहा हैं ॥२॥ हे मेरे पातशाह! प्रत्येक जीव तेरे हुक्म में है, कोई जीव तेरे हुक्म से बाहर नहीं हो सकता। हे मेरे पातशाह! सभी जीव तेरे पैदा किए हुए हैं,और, यह सभी तेरे में ही लीन हो जाते हैं ॥३॥ हे मेरे प्यारे पातशाह! तूँ सभी जीवों की इच्छाएं पूरी करता हैं सभी जीव तेरा ही ध्यान धरते हैं। हे नानक जी के पातशाह! हे मेरे प्यारे! जैसे तुझे अच्छा लगता है, वैसे मुझे (अपने चरणों में) रख। तूँ ही सदा कायम रहने वाला हैं ॥४॥७॥१३॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

ਅਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ – 24 ਅਕਤੂਬਰ 2025

ਅੰਗ: 961ਸਲੋਕ ਮਃ ੫ ॥ ਕਰਿ ਕਿਰਪਾ ਕਿਰਪਾਲ ਆਪੇ ਬਖਸਿ ਲੈ ॥ ਸਦਾ ਸਦਾ ਜਪੀ ਤੇਰਾ ਨਾਮੁ ਸਤਿਗੁਰ ਪਾਇ ਪੈ ॥ ਮਨ ਤਨ ਅੰਤਰਿ ਵਸੁ ਦੂਖਾ ਨਾਸੁ ਹੋਇ ॥ ਹਥ ਦੇਇ ਆਪਿ ਰਖੁ ਵਿਆਪੈ ਭਉ ਨ ਕੋਇ ॥ ਗੁਣ ਗਾਵਾ ਦਿਨੁ ਰੈਣਿ ਏਤੈ ਕੰਮਿ ਲਾਇ ॥ ਸੰਤ ਜਨਾ ਕੈ ਸੰਗਿ ਹਉਮੈ ਰੋਗੁ ਜਾਇ ॥ ਸਰਬ ਨਿਰੰਤਰਿ ਖਸਮੁ ਏਕੋ ਰਵਿ ਰਹਿਆ ॥ ਗੁਰ ਪਰਸਾਦੀ ਸਚੁ ਸਚੋ ਸਚੁ ਲ... Read more

Like Save

morning hukamnama - 24 April 2026

ang: 576Raag Vadahans Mahala 5 Chhant Ghar 4 Ik Oankar Satgur Prasad ॥ Gur mil ladhaa Jee Raam piaaraa Raam ॥ Ih tan man ditrraa vaaro vaaraa Raam ॥ Tan man ditaa bhavjal jitaa chookee kaan jamaanee ॥ Asthir theeaa amrit peea rahiaa aavan jaanee ॥ So ghar ladhaa sahaj samadh... Read more

Like Save

नामु निधानु जा के मन माहि ॥ तिस कउ चिंता सुपनै नाहि ॥३॥अर्थ: जिस मनुष्

नामु निधानु जा के मन माहि ॥ तिस कउ चिंता सुपनै नाहि ॥३॥अर्थ: जिस मनुष्य के हृदय में प्रभु के नाम का खज़ाना बस जाता है, उसे स्वप्न में भी चिंता नहीं सताती। प्रभु का नाम उसके मन को भीतर से शांति और सहारा देता है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी : अंग 388

Like Save

गुरुगद्दी गुरुपुरब श्री गुरु अर्जन देव जी

धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी के गुरगद्दी गुरुपर्व की समस्त संगत को लाख-लाख बधाइयाँ।** सिख इतिहास में पाँचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन विनम्रता, सेवा, भक्ति, शांति, त्याग और अद्वितीय शहादत का प्रतीक है। श्री गुरु अर्जन देव जी ने गुरु नानक साहिब जी के मानवता, समान... Read more

गुरुगद्दी गुरुपुरब श्री गुरु अर्जन देव जी
Like Save