Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 09 नवंबर 2026

अंग: 675
धनासरी महला ५ ॥ मेरा लागो राम सिउ हेतु ॥ सतिगुरु मेरा सदा सहाई जिनि दुख का काटिआ केतु ॥१॥ रहाउ ॥ हाथ देइ राखिओ अपुना करि बिरथा सगल मिटाई ॥ निंदक के मुख काले कीने जन का आपि सहाई ॥१॥ साचा साहिबु होआ रखवाला राखि लीए कंठि लाइ ॥ निरभउ भए सदा सुख माणे नानक हरि गुण गाइ ॥२॥१७॥
अर्थ: हे भाई! जिस गुरू ने (शरण आए हरेक मनुष्य का) चोटी वाला तारा ही सदा के लिए काट दिया है (जो गुरू हरेक शरण आए मनुष्य के दुखों की जड़ ही काट देता है), वह गुरू मेरा भी सदा के लिए मददगार बन गया है (और, उसकी कृपा से) मेरा परमात्मा से प्यार बन गया है।1। रहाउ। (हे भाई! वह परमात्मा अपने सेवकों को अपना) हाथ दे के (दुखों से) बचाता है, (सेवकों को) अपने बना के उनका सारा दुख-दर्द मिटा देता है। परमात्मा अपने सेवकों का आप मददगार बनता है, और, उनकी निंदा करने वालों का मुँह काला करता है।1। हे नानक! सदा कायम रहने वाला मालिक (अपने सेवकों का स्वयं) रक्षक बनता है, उनको अपने गले से लगा के रखता है। परमात्मा के सेवक परमात्मा के गुण गा-गा के, और सदा आत्मिक आनंद पा कर (दुख-कलेशों से) निडर हो जाते हैं।2।17।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

ਠੰਢਾ ਬੁਰਜ, ਸਰਦ ਹਵਾਵਾਂ ਸੁਣ ਚੜ੍ਹਦਾ ਤਾਪ ਖਿਆਲਾਂ ਨੂੰ ਅੱਖ ਭਰ ਆਉਂਦੀ ਚੇਤੇ ਕਰਕੇ

ਠੰਢਾ ਬੁਰਜ, ਸਰਦ ਹਵਾਵਾਂ ਸੁਣ ਚੜ੍ਹਦਾ ਤਾਪ ਖਿਆਲਾਂ ਨੂੰ ਅੱਖ ਭਰ ਆਉਂਦੀ ਚੇਤੇ ਕਰਕੇ ਮਾਂ ਗੁਜਰੀ ਤੇ ਲਾਲਾਂ ਨੂੰ

Like Save

जनम दिहाड़ा भगत रविदास जी

भक्त रविदास जी के जन्मदिवस की लाख-लाख बधाइयाँ। आइए उनके जीवन और इतिहास पर दृष्टि डालें। भक्त रविदास जी का जन्म माघ महीने की 19 तारीख, सन 1377 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के बनारस (काशी) के पास स्थित सीर गोवर्धनपुर में हुआ। उनके पिता का नाम श्रीमान संतोष दास जी और माता का नाम श्री... Read more

जनम दिहाड़ा भगत रविदास जी
Like Save

morning hukamnama - 07 December 2025

ang: 727Tilang Baanee Bhagtaa Kee Kabeer Jee Ik Oankaar Satgur Parsaad || Bed Kateb Iftraa Bhaaee Dil Kaa Fikar N Jaae || Ttuk Dam Karaaree Jau Karahu Haajir Hajoor Khudaae ||1|| Bande Khoj Dil Har Roj Naa Fir Paresaanee Maahe || Eh Ju Duneeaa Sehar Melaa Dasatgeeree Naahe |... Read more

Like Save