एस.जी.पी.सी. ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों को नई हिदायतें जारी की हैं। निर्देशों के अनुसार गुरुद्वारों में लगे लाउडस्पीकरों की आवाज़ केवल गुरुद्वारा परिसर के अंदर ही सीमित रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही अरदास के समय लाउडस्पीकर की आवाज़ पूरी तरह बंद करने के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा एस.जी.पी.सी. ने गुरुद्वारा साहिबानों की प्रबंधक समितियों को आदेश दिया है कि गुरुद्वारों में सेवा कर रहे ग्रंथी सिंहों के लिए बेहतर और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था जल्द से जल्द बनाई जाए। समितियों को निर्देश दिया गया है कि ग्रंथी सिंहों की आवास संबंधी ज़रूरतों को प्राथमिकता दी जाए।
Please log in to comment.