Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 21 दिसंबर 2025

अंग: 692
रागु धनासरी बाणी भगत कबीर जी की ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ राम सिमरि राम सिमरि राम सिमरि भाई ॥ राम नाम सिमरन बिनु बूडते अधिकाई ॥१॥ रहाउ ॥ बनिता सुत देह ग्रेह संपति सुखदाई ॥ इन्ह मै कछु नाहि तेरो काल अवध आई ॥१॥ अजामल गज गनिका पतित करम कीने ॥ तेऊ उतरि पारि परे राम नाम लीने ॥२॥ सूकर कूकर जोनि भ्रमे तऊ लाज न आई ॥ राम नाम छाडि अंम्रित काहे बिखु खाई ॥३॥ तजि भरम करम बिधि निखेध राम नामु लेही ॥ गुर प्रसादि जन कबीर रामु करि सनेही ॥४॥५॥
अर्थ: रागु धनासरी में भगत कबीर जी की बाणी। अकाल पुरख एक है और सतिगुरू की कृपा द्वारा मिलता है। हे भाई! प्रभू का सिमरन कर, प्रभू का सिमरन कर। सदा राम का सिमरन कर। प्रभू का सिमरन किए बिना बहुत जीव (विकारों में) डूबते हैं ॥१॥ रहाउ ॥ पत्नी, पुत्र, शरीर, घर, दौलत – यह सारे सुख देने वाले लगते हैं, परन्तु जब मौत-रूप तेरा अंत समय आया, तो इन में से कोई भी तेरा अपना नहीं रह जाएगा ॥१॥ अजामल, गज, गणिका – यह विकार करते रहे, परन्तु जब परमात्मा का नाम इन्होने जपा, तो यह भी (इन विकारों से) पार निकल गए ॥२॥ (हे सजन!) तूँ सूर, कुत्ते आदि के जन्मों में भटकता रहा, फिर भी तुझे (अब) शर्म नहीं आई (तूँ अभी भी नाम नहीं सिमरता)। परमात्मा का अमृत-नाम भुला कर क्यों (विकारों का) ज़हर खा रहा हैं ? ॥३॥ (हे भाई!) श़ास्त्रों के अनुसार किए जाने वाले कौन से कार्य हैं, और श़ास्त्रों में किन कार्यों की मनाही है – यह भ्रम छोड़ दे, और परमात्मा का नाम सिमर। हे दास कबीर जी! तूँ अपने गुरु की कृपा से अपने परमात्मा को ही अपना प्यारा (मित्र) बना ॥४॥५॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

Shaheedi Jor Mela Sri Muktsar Sahib

Special on Shaheedi Jor Mela Sri Muktsar Sahib Sri Muktsar Sahib is a sacred place associated with the 40 Sikhs who, after initially deserting Guru Gobind Singh Ji by giving a written disclaimer (bedava), later returned, sought forgiveness from the Guru, and attained martyrd... Read more

Shaheedi Jor Mela Sri Muktsar Sahib
Like Save

माता खीवी जी का आनंद कारज

31 मार्च 1522 को माता खीवी जी का आनंद कारज श्री गुरु अंगद देव जी के साथ हुआ। आइए माता खीवी जी के जीवन-काल पर संक्षिप्त दृष्टि डालें। माता खीवी जी का जन्म सन् 1506 ई. में भाई देवी चंद खत्री के घर, माता कर्म देवी की कोख से हुआ। भाई देवी चंद उस समय ज़िला अमृतसर के नगर “संघर” के... Read more

माता खीवी जी का आनंद कारज
Like Save

तू करता सचियारु मैडा सांई ॥अर्थ: हे मेरे स्वामी! आप ही सच्चे कर्ता हैं

तू करता सचियारु मैडा सांई ॥अर्थ: हे मेरे स्वामी! आप ही सच्चे कर्ता हैं। सब कुछ आपकी सच्ची इच्छा के अनुसार होता है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 24

Like Save

हरि जसु सुणीऐ हरि जसु गुणीऐ ॥ बातनि सगली मनि न धरीऐ ॥अर्थ: प्रभु की मह

हरि जसु सुणीऐ हरि जसु गुणीऐ ॥ बातनि सगली मनि न धरीऐ ॥अर्थ: प्रभु की महिमा सुननी चाहिए और उसके गुणों को अपने मन में बसाना चाहिए। संसार की व्यर्थ बातों को मन में नहीं बसाना चाहिए।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी : अंग 332

Like Save

गुरा इक देहि बुझाई ॥ सभना जीआ का इकु दाता सो मै विसरि न जाई ॥६॥अर्थ: ह

गुरा इक देहि बुझाई ॥ सभना जीआ का इकु दाता सो मै विसरि न जाई ॥६॥अर्थ: हे सतिगुरु! मुझे यह एक समझ प्रदान करें कि सभी जीवों को देने वाला केवल एक परमात्मा है और मैं उसे कभी न भूलूँ।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी : अंग 2

Like Save