Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 24 दिसंबर 2025

अंग: 692
दिन ते पहर पहर ते घरीआं आव घटै तनु छीजै ॥ कालु अहेरी फिरै बधिक जिउ कहहु कवन बिधि कीजै ॥१॥ सो दिनु आवन लागा ॥ मात पिता भाई सुत बनिता कहहु कोऊ है का का ॥१॥ रहाउ॥ जब लगु जोति काइआ महि बरतै आपा पसू न बूझै ॥ लालच करै जीवन पद कारन लोचन कछू न सूझै ॥२॥ कहत कबीर सुनहु रे प्रानी छोडहु मन के भरमा ॥ केवल नामु जपहु रे प्रानी परहु एक की सरनां ॥३॥२॥
अर्थ: दिनों से पहर, पहर से घड़ियां (गिन लो, इस तरह थोड़ा-थोड़ा समय करके) उम्र कम होती जाती है, और शरीर कमजोर होता जाता है, (सब जीवों के सिर पर) काल-रूप शिकारी ऐसे फिरता है जैसे (हिरन आदि का शिकार करने वाले) शिकारी। बताओ, इस शिकारी से बचने के लिए कौन सा यत्न किया जा सकता है?।1। (हरेक जीव के सर पर) वह दिन आता जाता है (जब काल-शिकारी आ पकड़ता है); माता, पिता, पुत्र, पत्नी -इनमें से कोई (उस काल के आगे) किसी की सहायता नहीं कर सकता।1। रहाउ। जब तक शरीर में आत्मा मौजूद रहती है, पशु- (मनुष्य) अपनी अस्लियत को नहीं समझता, और-और ही जीने की लालच करता रहता है, इसे आँखों से ये नहीं दिखता (कि काल-अहेरी से छुटकारा नहीं हो सकेगा)।2। कबीर कहता है: हे भाई! सुनो, मन के (ये) भुलेखे दूर कर दो (कि सदा यहीं बैठे रहना है)। हे जीव! (और लालसाएं छोड़ के) सिर्फ प्रभु का नाम स्मरण करो, और उस एक की शरण आओ।3।2।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

तूं मेरा पिता तूंहै मेरा माता ॥ तूं मेरा बंधपु तूं मेरा भ्राता ॥अर्थ:

तूं मेरा पिता तूंहै मेरा माता ॥ तूं मेरा बंधपु तूं मेरा भ्राता ॥अर्थ: हे प्रभु! आप ही मेरे पिता और माता के समान मेरा पालन करने वाले हैं। आप ही मेरे सच्चे संबंधी और भाई हैं; हर रिश्ते में मुझे आपका ही सहारा है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी : अंग 103

Like Save

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 14 जनवरी 2026

अंग: 661धनासरी महला १ ॥ जीउ तपतु है बारो बार ॥ तपि तपि खपै बहुतु बेकार ॥ जै तनि बाणी विसरि जाइ ॥ जिउ पका रोगी विललाइ ॥१॥ बहुता बोलणु झखणु होइ ॥ विणु बोले जाणै सभु सोइ ॥१॥ रहाउ ॥ जिनि कन कीते अखी नाकु ॥ जिनि जिहवा दिती बोले तातु ॥ जिनि मनु राखिआ अगनी पाइ ॥ वाजै पवणु आखै सभ जा... Read more

Like Save

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 28 अक्टूबर 2026

अंग: 632सोरठि महला ९ ॥ मन रे प्रभ की सरनि बिचारो ॥ जिह सिमरत गनका सी उधरी ता को जसु उर धारो ॥१॥ रहाउ ॥ अटल भइओ ध्रूअ जा कै सिमरनि अरु निरभै पदु पाइआ ॥ दुख हरता इह बिधि को सुआमी तै काहे बिसराइआ ॥१॥ जब ही सरनि गही किरपा निधि गज गराह ते छूटा ॥ महमा नाम कहा लउ बरनउ राम कहत बंधन... Read more

Like Save

Raam Naam Ur Mai Gahio Jaa Kai Sam Nahee Koi ॥ Jih Simrat Sankat Mitai

Raam Naam Ur Mai Gahio Jaa Kai Sam Nahee Koi ॥ Jih Simrat Sankat Mitai Daras Tuhaaro Hoi ॥57॥1॥meaning: One who firmly enshrines the Lord's Name within the heart realizes that nothing can equal it. By remembering that Naam, troubles are dispelled and the Blessed Vision of th... Read more

Like Save

भगता की चाल निराली ॥अर्थ: भगतों की जीवन-चाल सबसे अलग होती है, क्योंकि

भगता की चाल निराली ॥अर्थ: भगतों की जीवन-चाल सबसे अलग होती है, क्योंकि वे परमात्मा की इच्छा में रहते हैं।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 1374

Like Save