Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 28 फ़रवरी 2026

अंग: 670
धनासरी महला ४ ॥ मेरे साहा मै हरि दरसन सुखु होइ ॥ हमरी बेदनि तू जानता साहा अवरु किआ जानै कोइ ॥ रहाउ ॥ साचा साहिबु सचु तू मेरे साहा तेरा कीआ सचु सभु होइ ॥ झूठा किस कउ आखीऐ साहा दूजा नाही कोइ ॥१॥ सभना विचि तू वरतदा साहा सभि तुझहि धिआवहि दिनु राति ॥ सभि तुझ ही थावहु मंगदे मेरे साहा तू सभना करहि इक दाति ॥२॥ सभु को तुझ ही विचि है मेरे साहा तुझ ते बाहरि कोई नाहि ॥ सभि जीअ तेरे तू सभस दा मेरे साहा सभि तुझ ही माहि समाहि ॥३॥ सभना की तू आस है मेरे पिआरे सभि तुझहि धिआवहि मेरे साह ॥ जिउ भावै तिउ रखु तू मेरे पिआरे सचु नानक के पातिसाह ॥४॥७॥१३॥
अर्थ: हे मेरे पातशाह! (कृपा कर) मुझे तेरे दर्शन का आनंद प्राप्त हो जाए। हे मेरे पातशाह! मेरे दिल की पीड़ा को तूँ ही जानता हैं। कोई अन्य क्या जान सकता है ? ॥ रहाउ ॥ हे मेरे पातशाह! तूँ सदा कायम रहने वाला मालिक है, तूँ अटल है। जो कुछ तूँ करता हैं, वह भी उकाई-हीन है (उस में कोई भी उणता-कमी नहीं)। हे पातशाह! (सारे संसार में तेरे बिना) अन्य कोई नहीं है (इस लिए) किसी को झूठा नहीं कहा जा सकता ॥१॥ हे मेरे पातशाह! तूँ सब जीवों में मौजूद हैं, सारे जीव दिन रात तेरा ही ध्यान धरते हैं। हे मेरे पातशाह! सारे जीव तेरे से ही (मांगें) मांगते हैं। एक तूँ ही सब जीवों को दातें दे रहा हैं ॥२॥ हे मेरे पातशाह! प्रत्येक जीव तेरे हुक्म में है, कोई जीव तेरे हुक्म से बाहर नहीं हो सकता। हे मेरे पातशाह! सभी जीव तेरे पैदा किए हुए हैं,और, यह सभी तेरे में ही लीन हो जाते हैं ॥३॥ हे मेरे प्यारे पातशाह! तूँ सभी जीवों की इच्छाएं पूरी करता हैं सभी जीव तेरा ही ध्यान धरते हैं। हे नानक जी के पातशाह! हे मेरे प्यारे! जैसे तुझे अच्छा लगता है, वैसे मुझे (अपने चरणों में) रख। तूँ ही सदा कायम रहने वाला हैं ॥४॥७॥१३॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

जन्म बाबा श्री चंद जी उदासीन

उदासी संप्रदाय एक धार्मिक और साहित्यिक परंपरा है, जिसके संस्थापक बाबा श्री चंद जी माने जाते हैं। “उदासीन” शब्द को व्याकरणिक दृष्टि से दो शब्दों के मेल के रूप में समझाया जाता है—**उत् + अधीन**, अर्थात् वह व्यक्ति जो नश्वर संसार से ऊपर उठकर सूक्ष्म आध्यात्मिक जगत में अपना ध्या... Read more

जन्म बाबा श्री चंद जी उदासीन
Like Save

Nagar Kirtan Organized with Devotion and Enthusiasm at Guru Nanak Sikh Temple in Manila

Today, a grand Nagar Kirtan was organized at the Guru Nanak Sikh Temple by the Sikh sangat to celebrate the Prakash Purab (arrival anniversary) of Sri Guru Gobind Singh Ji. This sacred religious procession filled the area with the melodious hymns of Gurbani, saffron Nishan S... Read more

Nagar Kirtan Organized with Devotion and Enthusiasm at Guru Nanak Sikh Temple in Manila
Like Save

ਦਾਦਾ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ... ਰਾਖਾ ਸੀ.. ਜੌ ਹਿੰਦ ਦਾ ਉੱਡ ਦਾ ਨੀ ਐਵੇਂ ਹੀ ਮੈਂ.. ਬਾ

ਦਾਦਾ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ... ਰਾਖਾ ਸੀ.. ਜੌ ਹਿੰਦ ਦਾ ਉੱਡ ਦਾ ਨੀ ਐਵੇਂ ਹੀ ਮੈਂ.. ਬਾਜ਼ ਹਾਂ ਗੁਰ ਗੋਬਿੰਦ ਦਾ

Like Save