अंग: 483 आसा स्री कबीर जीउ के दुपदे ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ हीरै हीरा बेधि पवन मनु सहजे रहिआ समाई ॥ सगल जोति इनि हीरै बेधी सतिगुर बचनी मै पाई ॥१॥ हरि की कथा अनाहद बानी ॥ हंसु हुइ हीरा लेइ पछानी ॥१॥ रहाउ ॥ कहि कबीर हीरा अस देखिओ जग मह रहा समाई ॥ गुपता हीरा प्रगट भइओ जब गुर गम दीआ दिखाई ॥२॥१॥३१॥ अर्थ: राग आसा में भगत कबीर जी की दो बंदो वाली बाणी। अकाल पुरख एक है और सतगुरु की कृपा द्वारा मिलता है। जब (जीव-) हीरा (प्रभु-) हीरे को छेद लेता है (भावार्थ, जब जीव परमात्मा के चरणों में सुरत जोड़ लेता है) तो इस का चंचल मन अडोल अवस्था में सदा टिका रहता है। यह प्रभु-हीरा ऐसा है जो सारे जीव-जन्तों में मौजूद है-यह बात मैने सतगुरु के उपदेश की बरकत से समझी है।१। प्रभु की सिफत-सलाह से और एक-रस गुरु की बाणी में जुड़ के जो जीव हंस बन जाता है वह प्रभु हीरे को पहचान लेता है ( जैसे हंस मोती पहचान लेता है)।१।रहाउ। कबीर जी कहते हैं जो प्रभु-हीरा सारे जगत में व्यापक है, जब उस तक पहुँच वाले सतगुरु ने मुझे उस का दीदार करवाया, तो मैने वह हीरा (अपने अंदर ही) देख लिया, वह छुपा हुआ हीरा (मेरे अंदर ही) प्रतक्ष हो गया।२।१।३१।
साहिबज़ादा बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिवस की समस्त संगतों को लाख-लाख बधाइयाँ। साहिबज़ादा अजीत सिंह जी दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्येष्ठ पुत्र, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पौत्र तथा छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के परपौत्र थे। आपका जन्म 12... Read more
अंग: 658रागु सोरठि बाणी भगत रविदास जी की ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ जउ हम बांधे मोह फास हम प्रेम बधनि तुम बाधे ॥ अपने छूटन को जतनु करहु हम छूटे तुम आराधे ॥१॥ माधवे जानत हहु जैसी तैसी ॥ अब कहा करहुगे ऐसी ॥१॥ रहाउ ॥ मीनु पकरि फांकिओ अरु काटिओ रांधि कीओ बहु बानी ॥ खंड खंड करि भोजनु कीन... Read more
Loading comments…