Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 23 मई 2026

अंग: 703
जैतसरी महला ९ ॥ हरि जू राखि लेहु पति मेरी ॥ जम को त्रास भइओ उर अंतरि सरनि गही किरपा निधि तेरी ॥१॥ रहाउ ॥ महा पतित मुगध लोभी फुनि करत पाप अब हारा ॥ भै मरबे को बिसरत नाहिन तिह चिंता तनु जारा ॥१॥ कीए उपाव मुकति के कारनि दह दिसि कउ उठि धाइआ ॥ घट ही भीतरि बसै निरंजनु ता को मरमु न पाइआ ॥२॥ नाहिन गुनु नाहिन कछु जपु तपु कउनु करमु अब कीजै ॥ नानक हारि परिओ सरनागति अभै दानु प्रभ दीजै ॥३॥२॥
अर्थ: हे प्रभु जी! मेरी लाज रख लो । मेरे हृदय में मौत का दर बस रहा है, (इस से बचने के लिए) हे कृपा के खजाने प्रभु! मैने तेरा सहारा लिया है ॥१॥ रहाउ ॥ हे प्रभु! मैं बड़ा विकारी हूँ, मुर्ख हूँ, लालची भी हूँ, पाप करता करता अब मैं थक गया हूँ। मुझे मरने का दर (किसी समय) भूलता नहीं, इस (मरने) की चिंता ने मेरा सरीर जला दिया है ॥१॥ (मौत के इस डर से) खलासी हासिल करने के लिए मैने अनेकों यतन किये हैं, दस तरफ उठ उठ कर भागा हूँ। (माया के मोह से) निर्लेप परमात्मा हृदय में ही बस्ता है, उस का भेद मैं नहीं समझ सका ॥२॥ (परमातमा की सरन से बिना ओर) कोई गुण नहीं कोई जप तप नहीं (जो मुत्य के सहम से बचा ले, फिर) अब कौनसा काम किया जाए ? नानक जी! (कहो-) हे प्रभू! (ओर साधनों से) हार कर मैं तेरी सरन आ गया हूँ, तूँ मुझे मुत्य के डर से निरभयता का दान दें ॥३॥२॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

जनम दिहाड़ा साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह जी

साहिबज़ादा फ़ारसी शब्द है जिसका अर्थ है बादशाह का पुत्र। गुरु गोबिंद सिंह जी बादशाहों के बादशाह हैं, इसलिए उनके पुत्रों को भी साहिबज़ादा कहा जाता है। बाबा फतेह सिंह जी का जन्म गुरु गोबिंद सिंह जी के घर माता जीत कौर जी की पवित्र कुंख से 14 दिसंबर, 29 माघिर 1699 (कुछ विद्वानों... Read more

जनम दिहाड़ा साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह जी
Like Save

संक्रांति (वैसाख)

संगरांद वह दिन है जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और नया महीना शुरू होता है। बैसाख की संगरांद विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। धार्मिक महत्व सिख धर्म में संगरांद को नई आध्यात्मिक शुरुआत का दिन माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु गुरुद्वारों में जाकर कीर्तन... Read more

संक्रांति (वैसाख)
Like Save