Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 23 जून 2026

अंग: 794
ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ रागु सूही बाणी सेख फरीद जी की ॥ तपि तपि लुहि लुहि हाथ मरोरउ ॥ बावलि होई सो सहु लोरउ ॥ तै सहि मन महि कीआ रोसु ॥ मुझु अवगन सह नाही दोसु ॥१॥ तै साहिब की मै सार न जानी ॥ जोबनु खोइ पाछै पछुतानी ॥१॥ रहाउ ॥ काली कोइल तू कित गुन काली ॥ अपने प्रीतम के हउ बिरहै जाली ॥ पिरहि बिहून कतहि सुखु पाए ॥ जा होइ क्रिपालु ता प्रभू मिलाए ॥२॥ विधण खूही मुंध इकेली ॥ ना को साथी ना को बेली ॥ करि किरपा प्रभि साधसंगि मेली ॥ जा फिरि देखा ता मेरा अलहु बेली ॥३॥ वाट हमारी खरी उडीणी ॥ खंनिअहु तिखी बहुतु पिईणी ॥ उसु ऊपरि है मारगु मेरा ॥ सेख फरीदा पंथु सम्हारि सवेरा ॥४॥१॥
अर्थ: अकाल पुरख एक है और सतिगुरू की कृपा द्वारा मिलता है। राग सूही में सेख फरीद जी की बाणी। बड़ी दुखी हो कर, बड़ी तड़प के मैं अब हाथ मल रही हूँ, और कमली हो कर मैं अब उस खसम प्रभु को खोज रही हूँ। हे खसम-प्रभु! तभी तूने अपने मन में मेरे से रोस किया। तेरा कोई दोष (मेरी इस बुरी हालत बारे) नहीं है, मेरे में ही औगुण थे ॥१॥ हे मेरे मालिक मैंने तेरी कदर न जानी। जवानी का समय गँवा कर अब में पछ्ता रही हूँ ॥१॥ रहाउ ॥ (अब मैं काली कोयल से पूछती फिर रही हूँ-) हे काली कोयल! भला, मैं तो अपने कर्मों की मारी दुखी हूँ ही) तूँ भी क्यों काली (हो गयी) है ? (कोयल भी यही उत्तर देती है) मुझे मेरे प्रीतम के विछोड़े ने जला दिया है। (ठीक है) खसम से विछुड़ कर कहाँ कोई सुख पा सकती है ? (पर जीव-स्त्री के वस की बात नहीं) जब प्रभु आप मेहरबान होता है तो आप ही मिला लेता है ॥२॥ (इस जगत-रूप) डरावनी खूही में जीव-स्त्री अकेली (गिरी पड़ी थी, यहाँ) कोई मेरा साथी नहीं (मेरे दुःखों में) कोई मेरा मददगार नहीं। अब जब प्रभू ने मेहर कर के मुझे सतसंग में मिलाया है, (सतसंग में आ कर) जब मैं देखती हूँ तो मुझे मेरा रब मित्र दिख रहा है ॥३॥ हे भाई! हमारा यह जीवन-मारग बड़ा भयानक है, खंडे से तिखा है, बड़ी तेज़ धार वाला है। इस के उपरों हमें चलना है। इस लिए, हे फरीद जी! सुबह सुबह रस्ता संभाल ॥४॥१॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

ਅਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ – 18 ਨਵੰਬਰ 2026

ਅੰਗ: 609ਸੋਰਠਿ ਮਹਲਾ ੫ ॥ ਗੁਰੁ ਪੂਰਾ ਭੇਟਿਓ ਵਡਭਾਗੀ ਮਨਹਿ ਭਇਆ ਪਰਗਾਸਾ ॥ ਕੋਇ ਨ ਪਹੁਚਨਹਾਰਾ ਦੂਜਾ ਅਪੁਨੇ ਸਾਹਿਬ ਕਾ ਭਰਵਾਸਾ ॥੧॥ ਅਪੁਨੇ ਸਤਿਗੁਰ ਕੈ ਬਲਿਹਾਰੈ ॥ ਆਗੈ ਸੁਖੁ ਪਾਛੈ ਸੁਖ ਸਹਜਾ ਘਰਿ ਆਨੰਦੁ ਹਮਾਰੈ ॥ ਰਹਾਉ ॥ ਅੰਤਰਜਾਮੀ ਕਰਣੈਹਾਰਾ ਸੋਈ ਖਸਮੁ ਹਮਾਰਾ ॥ ਨਿਰਭਉ ਭਏ ਗੁਰ ਚਰਣੀ ਲਾਗੇ ਇਕ ਰਾਮ ਨਾਮ ਆਧਾਰਾ ॥੨॥ ਸਫਲ ਦਰਸਨੁ ਅ... Read more

Like Save

ਧੰਨ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ – ਗੰਡਾ ਭੰਨਣ ਤੋਂ ਉਪਰਲੇ ਮਹਾਨ ਜੀਵਨ ਦੀ ਝਲਕ

ਬਹੁਤੇ ਲੋਕ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਗੰਡਾ ਭੰਨਣ ਵਾਲੀ ਸਾਖੀ ਨਾਲ ਹੀ ਜਾਣਦੇ ਹਨ ਪਰ ਆਓ ਜਾਣੀਏ ਓਹਨਾਂ ਦੀ ਮਹਾਨਤਾ ਬਾਰੇ ਧੰਨ ਧੰਨ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ – ਸਿੱਖ ਪਰੰਪਰਾ ਵਿਚ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਸਥਾਨ ਹੈ। ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਇਕੱਲੇ ਐਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਸਨ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ, ਗੁਰੂ ਅੰਗਦ ਦੇਵ, ਗੁਰੂ ਅਮਰ ਦਾਸ, ਗੁਰੂ ਰਾਮ ਦਾਸ,... Read more

ਧੰਨ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਜੀ – ਗੰਡਾ ਭੰਨਣ ਤੋਂ ਉਪਰਲੇ ਮਹਾਨ ਜੀਵਨ ਦੀ ਝਲਕ
Like Save

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 12 अप्रैल 2026

अंग: 666धनासरी महला ४ घरु १ चउपदे ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ जो हरि सेवहि संत भगत तिन के सभि पाप निवारी ॥ हम ऊपरि किरपा करि सुआमी रखु संगति तुम जु पिआरी ॥१॥ हरि गुण कहि न सकउ बनवारी ॥ हम पापी पाथर नीरि डुबत करि किरपा पाखण हम तारी ॥ रहाउ ॥ जनम जनम के लागे बिखु मोरचा लगि संगति साध सवा... Read more

Like Save