Nitnama Nitnama
Profile Image
Nitnama
6 months ago

संध्या वेले का हुक्मनामा - 13 सितंबर 2025

अंग: 723
तिलंग महला ५ घरु १ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ खाक नूर करदं आलम दुनीआइ ॥ असमान जिमी दरखत आब पैदाइसि खुदाइ ॥१॥ बंदे चसम दीदं फनाइ ॥ दुनींआ मुरदार खुरदनी गाफल हवाइ ॥ रहाउ॥ गैबान हैवान हराम कुसतनी मुरदार बखोराइ ॥ दिल कबज कबजा कादरो दोजक सजाइ ॥२॥ वली निआमति बिरादरा दरबार मिलक खानाइ ॥ जब अजराईलु बसतनी तब चि कारे बिदाइ ॥३॥ हवाल मालूमु करदं पाक अलाह ॥ बुगो नानक अरदासि पेसि दरवेस बंदाह ॥४॥१॥
अर्थ: हे भाई! चेतन ज्योति और अचेतन मिट्टी मिला के परमात्मा ने ये जगत ये जहान बना दिया है। आसमान, धरती, वृक्ष, पानी (आदि ये सब कुछ) परमात्मा की ही रचना है।੧। हे मनुष्य! जो कुछ आँखों से देखता है नाशवान है। पर दुनिया (माया के) लालच में (परमात्मा को) भूली हुई है, हराम खाती रहती है (पराया हक खोती रहती है)। रहाउ। हे भाई! ग़ाफ़ल मनुष्य भूतों, प्रेतों, पशुओं की तरह हराम मार के हराम खाता है। इसके दिल पर (माया का) पूरी तरह से कब्ज़ा हुआ रहता है, परमात्मा इसको दोजक की सजा देता है।੨। हे भाई! जब मौत का फरिश्ता (आ के) बाँध लेता है, तब पालने वाला पिता, भाई, दरबार, जायदाद, घर- ये सारे (जगत से) विदा होने के वक्त किस काम आएंगे?।੩। हे भाई! पवित्र परमात्मा (तेरे दिल का) सारा हाल जानता है। हे नानक! संत जनों की संगति में रह के (परमात्मा के दर पे) अरदास किया कर (कि तुझे माया की हवस में ना फसने दे)।੪।੧।

Please log in to comment.