Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 14 अगस्त 2026

अंग: 628
सोरठि महला ५ ॥ सतिगुर पूरे भाणा ॥ ता जपिआ नामु रमाणा ॥ गोबिंद किरपा धारी ॥ प्रभि राखी पैज हमारी ॥१॥ हरि के चरन सदा सुखदाई ॥ जो इछहि सोई फलु पावहि बिरथी आस न जाई ॥१॥ रहाउ ॥ क्रिपा करे जिसु प्रानपति दाता सोई संतु गुण गावै ॥ प्रेम भगति ता का मनु लीणा पारब्रहम मनि भावै ॥२॥ आठ पहर हरि का जसु रवणा बिखै ठगउरी लाथी ॥ संगि मिलाइ लीआ मेरै करतै संत साध भए साथी ॥३॥ करु गहि लीने सरबसु दीने आपहि आपु मिलाइआ ॥ कहु नानक सरब थोक पूरन पूरा सतिगुरु पाइआ ॥४॥१५॥७९॥
अर्थ: (हे भाई!) जब गुरू को अच्छा लगता है जब गुरू प्रसन्न होता है) तब ही परमात्मा का नाम जपा जा सकता है। परमात्मा ने मेहर की (गुरू मिलाया! गुरू की कृपा से हमने नाम जपा, तब) परमात्मा ने हमारी लाज रख ली (हमें ठगने से बचा लिया) ॥१॥ हे भाई! परमात्मा के चरण सदा सुख देने वाले हैं। (जो मनुष्य हरी-चरणों का सहारा लेते हैं, वह) जो कुछ (परमात्मा से) मांगते हैं वही फल प्राप्त कर लेते हैं। (परमात्मा के ऊपर रखी हुई कोई भी) आस व्यर्थ नहीं जाती ॥१॥ रहाउ ॥ हे भाई! जीवन का मालिक दातार प्रभू जिस मनुष्य पर मेहर करता है वह संत (स्वभाव बन जाता है, और) परमात्मा की सिफ़त-सलाह के गीत गाता है। उस मनुष्य का मन परमात्मा की प्यार-भरी भक्ति में मस्त हो जाता है, वह मनुष्य परमात्मा के मन को प्यारा लगने लग जाता है ॥२॥ हे भाई! आठों पहर (हर समय) परमात्मा की सिफ़त-सलाह करने से विकारों की ठग-बूटी का ज़ोर खत्म हो जाता है। (जिस भी मनुष्य ने परमात्मा की सिफ़त-सलाह में मन जोड़ा) करतार ने (उस को) अपने साथ मिला लिया, संत जन उस के संगी-साथी बन गए ॥३॥ (हे भाई! गुरू की श़रण पड़ कर जिस भी मनुष्य ने प्रभू-चरणों का अराधन किया) प्रभू ने उस का हाथ पकड़ कर उस को सब कुछ बख़्श़ दिया, प्रभू ने उस को अपना आप ही मिला दिया। नानक जी कहते हैं – जिस मनुष्य को पूरा गुरू मिल गया, उस के सभी कार्य सफल हो गए ॥४॥१५॥७९॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

morning hukamnama - 02 May 2026

ang: 630Sorath Mahala 5 ॥ Sarab sukhaa kaa daataa Satgur taa kee sarnee paaeeai ॥ Darsan bhetat hot anandaa dookh giaa Har gaaeeai ॥1॥ Har ras peevahu bhaaee ॥ Naam japahu naamo aaraadhahu Gur poore kee sarnaaee ॥ Rahao ॥ Tiseh paraapat jis dhur likhiaa soee pooran bhaaee ॥... Read more

Like Save

सरसा नदी को गुरु गोबिंद सिंह जी ने क्या श्राप दिया था?

“सरसा के पानी, ज़रा ठहर कर बहो, आज जुझारू गुजर रहा है…” जब आनंदपुर साहिब से चढ़ाई की ओर चलें, तो रोपड़ क्षेत्र में एक बरसाती नाला पड़ता है, जो सोलन की पहाड़ियों से निकलकर मालवा की ओर बढ़ता है। इसे सरसा नदी कहा जाता है। वास्तव में सरसा कोई बड़ा दरिया या स्थायी नदी नहीं थी, बल... Read more

सरसा नदी को गुरु गोबिंद सिंह जी ने क्या श्राप दिया था?
Like Save