Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 31 अगस्त 2026

अंग: 692
रागु धनासरी बाणी भगत कबीर जी की ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ राम सिमरि राम सिमरि राम सिमरि भाई ॥ राम नाम सिमरन बिनु बूडते अधिकाई ॥१॥ रहाउ ॥ बनिता सुत देह ग्रेह संपति सुखदाई ॥ इन्ह मै कछु नाहि तेरो काल अवध आई ॥१॥ अजामल गज गनिका पतित करम कीने ॥ तेऊ उतरि पारि परे राम नाम लीने ॥२॥ सूकर कूकर जोनि भ्रमे तऊ लाज न आई ॥ राम नाम छाडि अंम्रित काहे बिखु खाई ॥३॥ तजि भरम करम बिधि निखेध राम नामु लेही ॥ गुर प्रसादि जन कबीर रामु करि सनेही ॥४॥५॥
अर्थ: रागु धनासरी में भगत कबीर जी की बाणी। अकाल पुरख एक है और सतिगुरू की कृपा द्वारा मिलता है। हे भाई! प्रभू का सिमरन कर, प्रभू का सिमरन कर। सदा राम का सिमरन कर। प्रभू का सिमरन किए बिना बहुत जीव (विकारों में) डूबते हैं ॥१॥ रहाउ ॥ पत्नी, पुत्र, शरीर, घर, दौलत – यह सारे सुख देने वाले लगते हैं, परन्तु जब मौत-रूप तेरा अंत समय आया, तो इन में से कोई भी तेरा अपना नहीं रह जाएगा ॥१॥ अजामल, गज, गणिका – यह विकार करते रहे, परन्तु जब परमात्मा का नाम इन्होने जपा, तो यह भी (इन विकारों से) पार निकल गए ॥२॥ (हे सजन!) तूँ सूर, कुत्ते आदि के जन्मों में भटकता रहा, फिर भी तुझे (अब) शर्म नहीं आई (तूँ अभी भी नाम नहीं सिमरता)। परमात्मा का अमृत-नाम भुला कर क्यों (विकारों का) ज़हर खा रहा हैं ? ॥३॥ (हे भाई!) श़ास्त्रों के अनुसार किए जाने वाले कौन से कार्य हैं, और श़ास्त्रों में किन कार्यों की मनाही है – यह भ्रम छोड़ दे, और परमात्मा का नाम सिमर। हे दास कबीर जी! तूँ अपने गुरु की कृपा से अपने परमात्मा को ही अपना प्यारा (मित्र) बना ॥४॥५॥
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

जपि मन मेरे गोविंद की बाणी ॥अर्थ: हे मेरे मन! परमात्मा की वाणी का जप क

जपि मन मेरे गोविंद की बाणी ॥अर्थ: हे मेरे मन! परमात्मा की वाणी का जप करो, क्योंकि यही वाणी सही मार्ग दिखाती है।स्रोत: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी: अंग 1230

Like Save

ਸੰਧਿਆ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ – 27 ਅਪ੍ਰੈਲ 2026

ਅੰਗ: 654ਬੇਦ ਪੁਰਾਨ ਸਭੈ ਮਤ ਸੁਨਿ ਕੈ ਕਰੀ ਕਰਮ ਕੀ ਆਸਾ ॥ ਕਾਲ ਗ੍ਰਸਤ ਸਭ ਲੋਗ ਸਿਆਨੇ ਉਠਿ ਪੰਡਿਤ ਪੈ ਚਲੇ ਨਿਰਾਸਾ ॥੧॥ ਮਨ ਰੇ ਸਰਿਓ ਨ ਏਕੈ ਕਾਜਾ ॥ ਭਜਿਓ ਨ ਰਘੁਪਤਿ ਰਾਜਾ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥ ਬਨ ਖੰਡ ਜਾਇ ਜੋਗੁ ਤਪੁ ਕੀਨੋ ਕੰਦ ਮੂਲੁ ਚੁਨਿ ਖਾਇਆ ॥ ਨਾਦੀ ਬੇਦੀ ਸਬਦੀ ਮੋਨੀ ਜਮ ਕੇ ਪਟੈ ਲਿਖਾਇਆ ॥੨॥ ਭਗਤਿ ਨਾਰਦੀ ਰਿਦੈ ਨ ਆਈ ਕਾਛਿ ਕੂਛਿ ਤਨ... Read more

Like Save

सरदार उधम सिंह द्वारा लंदन जाकर बदला लेना

3 मार्च 1940 को सरदार उधम सिंह ने जलियांवाला बाग का बदला लंदन जाकर ओ’ड्वायर को गोली मारकर लिया था। 26 दिसंबर 1899 को उधम सिंह का जन्म सुनाम में हुआ (इतिहासकारों में जन्म-तिथि और जन्म-स्थान को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद है)। बचपन में उधम सिंह का नाम शेर सिंह था और उनके बड़े भाई का... Read more

सरदार उधम सिंह द्वारा लंदन जाकर बदला लेना
Like Save