अंग: 656 सोरठि ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ बहु परपंच करि पर धनु लिआवै ॥ सुत दारा पहि आनि लुटावै ॥१॥ मन मेरे भूले कपटु न कीजै ॥ अंति निबेरा तेरे जीअ पहि लीजै ॥१॥ रहाउ ॥ छिनु छिनु तनु छीजै जरा जनावै ॥ तब तेरी ओक कोई पानीओ न पावै ॥२॥ कहतु कबीरु कोई नही तेरा ॥ हिरदै रामु की न जपहि सवेरा ॥३॥९॥ अर्थ: हे मेरे भूले हुए मन! (रोजी आदि के खातिर किसी के साथ) धोखा-फरेब ना किया कर। आखिर को (इन बुरे कर्मों का) लेखा तेरे अपने प्राणों से ही लिया जाना है।1। रहाउ।कई तरह की ठॅगीयां करके तू पराया माल लाता है, और ला के तू पुत्र व पत्नी पर आ लुटाता है।1। (देख, इन ठॅगियों में ही) सहजे सहजे तेरा अपना शरीर कमजोर होता जा रहा है, बुढ़ापे की निशानियां आ रही हैं (जब तू बुढ़ा हो गया, और हिलने के काबिल भी ना रहा) तब (इन में से, जिनकी खातिर तू ठॅगियां करता है) किसी ने तेरी चुल्ली में पानी भी नहीं डालना।2। (तुझे) कबीर कहता है– (हे जिंदे!) किसी ने भी तेरा (साथी) नहीं बनना। (एक प्रभू ही असल साथी है) तू समय रहते (अभी-अभी) उस प्रभू को क्यों नहीं सिमरती?।3।9।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने 19 पोह, संवत 1761 बिक्रम (जनवरी 1705 ई.) को अमृतवेले (प्रातःकाल) रायकोट के घने जंगल में, लेही नदी के किनारे एक टाहली वृक्ष के नीचे आसन लगाकर इस पावन धरती को धन्य किया। दिन चढ़ने पर राय काला का चरवाहा, नूरा माही, मवेशियों के कारण वहाँ आ पहुँ... Read more
ang: 612Sorath Mahala 5 ॥ Charan kamal sio jaa kaa man leenaa se jan tripat aghaaee ॥ Gun amol jis ridai na vasiaa te nar trisan trikhaaee ॥1॥ Har aaraadhe arog anandaaee ॥ Jis no visarai meraa Raam sanehee tis laakh bedan jan aaee ॥ Rahao ॥ Jeh jan ot gahee Prabh teree se s... Read more
ang: 499Goojree Mahalaa 5 ॥ Maat pitaa bhaaee sut bandhap tin kaa bal hai thoraa ॥ Anik rang maiaa ke pekhe kichh saath na chaalai bhoraa ॥1॥ Thaakur tujh bin aahi na moraa ॥ Mohi anaath nirgun gun naahee mai aahio tumhraa dhoraa ॥1॥ Rahaao ॥ Bal bal bal bal charan tumhaare... Read more
Loading comments…