Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 13 सितंबर 2026

अंग: 696
जैतसरी महला ४ घरु १ चउपदे ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ मेरै हीअरै रतनु नामु हरि बसिआ गुरि हाथु धरिओ मेरै माथा ॥ जनम जनम के किलबिख दुख उतरे गुरि नामु दीओ रिनु लाथा ॥१॥ मेरे मन भजु राम नामु सभि अरथा ॥ गुरि पूरै हरि नामु द्रिड़ाइआ बिनु नावै जीवनु बिरथा ॥ रहाउ ॥ बिनु गुर मूड़ भए है मनमुख ते मोह माइआ नित फाथा ॥ तिन साधू चरण न सेवे कबहू तिन सभु जनमु अकाथा ॥२॥ जिन साधू चरण साध पग सेवे तिन सफलिओ जनमु सनाथा ॥ मो कउ कीजै दासु दास दासन को हरि दइआ धारि जगंनाथा ॥३॥ हम अंधुले गिआनहीन अगिआनी किउ चालह मारगि पंथा ॥ हम अंधुले कउ गुर अंचलु दीजै जन नानक चलह मिलंथा ॥४॥१॥
अर्थ: हे मेरे मन! (सदा) परमात्मा का नाम सिमरा कर, (परमात्मा) सारे पदार्थ (देने वाला है)। (हे मन गुरू की शरण पड़ा रह) पूरे गुरू ने (ही) परमात्मा का नाम (हृदय में) पक्का किया है। और, नाम के बिना मानस जन्म व्यर्थ चला जाता है। रहाउ। (हे भाई! जब) गुरू ने मेरे सिर पर अपना हाथ रखा, तो मेरे हृदय में परमात्मा का रतन (जैसा कीमती) नाम आ बसा। (हे भाई! जिस भी मनुष्य को) गुरू ने परमात्मा का नाम दिया, उसके अनेकों जन्मों के पाप-दुख दूर हो गए, (उसके सिर से पापों का) कर्जा उतर गया।1। हे भाई! जो लोग अपने मन के पीछे चलते हैं वे गुरू (की शरण) के बिना मूर्ख हुए रहते हैं, वे सदा माया के मोह में फंसे रहते हैं। उन्होंने कभी भी गुरू का आसरा नहीं लिया, उनका सारा जीवन व्यर्थ चला जाता है।2। हे भाई! जो मनुष्य गुरू के चरणों की ओट लेते हैं, वे खसम वाले हो जाते हैं, उनकी जिंदगी कामयाब हो जाती है। हे हरी! हे जगत के नाथ! मेरे पर मेहर कर, मुझे अपने दासों के दासों का दास बना ले।3। हे गुरू! हम माया में अंधे हो रहे हैं, हम आत्मिक जीवन की सूझ से वंचित हैं, हमें सही जीवन जुगति की सूझ नहीं है, हम तेरे बताए हुए जीवन राह पर नहीं चल सकते। हे दास नानक! (कह–) हे गुरू! हम अंधों को अपना पल्ला पकड़ा, ता कि तेरे पल्ले लग के हम तेरे बताए हुए रास्ते पर चल सकें।4।1।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

अमृत ​​वेले का हुक्मनामा - 27 अगस्त 2026

अंग: 722तिलंग मः १ ॥ इआनड़ीए मानड़ा काइ करेहि ॥ आपनड़ै घरि हरि रंगो की न माणेहि ॥ सहु नेड़ै धन कमलीए बाहरु किआ ढूढेहि ॥ भै कीआ देहि सलाईआ नैणी भाव का करि सीगारो ॥ ता सोहागणि जाणीऐ लागी जा सहु धरे पिआरो ॥१॥ इआणी बाली किआ करे जा धन कंत न भावै ॥ करण पलाह करे बहुतेरे सा धन महलु न पा... Read more

Like Save

ਬਰਸੀ ਬਾਬਾ ਜਵੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ

2 ਜੁਲਾਈ ਬਰਸ਼ੀ ਬਾਬਾ ਜਵੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਜਿਹਨਾਂ ਦਾ ਰਾਜਾਸਾਂਸੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਹੈ । ਜੀਵਨੀ ਪੜੋ ਜੀ। ਨਾਮ ਦੇ ਰਸੀਏ , ਆਤਮਿਕ ਸ਼ਕਤੀਆਂ ਦੇ ਮਾਲਕ ਬਾਬਾ ਜਵੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ 5 ਸਾਵਣ 1880 ਈ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਭੰਗਵਾਂ ਨੇੜੇ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਜਿਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਖੇਮੀ ਜੀ ਪਵਿੱਤਰ ਕੁੱਖੋਂ ਤੇ ਪਿਤਾ ਸ... Read more

ਬਰਸੀ ਬਾਬਾ ਜਵੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ
Like Save