Skip to content
Nitnama app icon Nitnama.
Back to community

संध्या वेले का हुक्मनामा - 07 अगस्त 2026

अंग: 671
धनासरी महला ५ ॥जिस का तनु मनु धनु सभु तिस का सोई सुघड़ु सुजानी ॥ तिन ही सुणिआ दुखु सुखु मेरा तउ बिधि नीकी खटानी ॥१॥ जीअ की एकै ही पहि मानी ॥ अवरि जतन करि रहे बहुतेरे तिन तिलु नही कीमति जानी ॥ रहाउ ॥ अम्रित नामु निरमोलकु हीरा गुरि दीनो मंतानी ॥ डिगै न डोलै द्रिड़ु करि रहिओ पूरन होए त्रिपतानी ॥२॥ ओए जु बीच हम तुम कछु होते तिन की बात बिलानी ॥ अलंकार मिलि थैली होई है ता ते कनिक वखानी ॥३॥ प्रगटिओ जोति सहज सुख सोभा बाजे अनहत बानी ॥ कहु नानक निहचल घरु बाधिओ गुरि कीओ बंधानी ॥४॥५॥
अर्थ: हे भाई! जिंद की (अरदास) एक परमात्मा के पास ही मानी जाती है। (परमात्मा के आसरे के बिना लोग) और ज्यादा यत्न करके थक जाते हैं, उन प्रयत्नों का मूल्य एक तिल जितना भी नहीं समझा जाता। रहाउ।हे भाई! जिस प्रभू का दिया हुआ ये शरीर और मन है, ये सारा धन-पदार्थ भी उसी का दिया हुआ है, वही सुचॅजा है और समझदार है। हम जीवों का दुख-सुख (सदा) उस परमात्मा ने ही सुना है, (जब वह हमारी प्रार्थना आरजू सुनता है) तब (हमारी) हालत अच्छी बन जाती है।1।हे भाई! परमात्मा का नाम आत्मिक जीवन देने वाला है, नाम एक ऐसा हीरा है जो किसी मूल्य से नहीं मिल सकता। गुरू ने ये नाम-मंत्र (जिसय मनुष्य को) दे दिया, वह मनुष्य (विकारों में) गिरता नहीं, डोलता नहीं, वह मनुष्य पक्के इरादे वाला बन जाता है, वह मुक्मल तौर पर (माया की ओर से) संतुष्ट रहता है।2।(हे भाई! जिस मनुष्य को गुरू की तरफ से नाम-हीरा मिल जाता है, उसके अंदर से) उस मेर-तेर वाले सारे भेदभाव वाली बात खत्म हो जाती है जो जगत में बड़े प्रबल हैं। (उस मनुष्य को हर तरफ से परमात्मा ही ऐसा दिखता है, जैसे) अनेकों गहने मिल के (गलाए जाने पर) रैणी बन जाते हैं, और उस ढेली के रूप में भी वह सोना ही कहलाते हैं।3।(हे भाई! जिस मनुष्य के अंदर गुरू की कृपा से) परमात्मा की ज्योति का प्रकाश हो जाता है, उसके अंदर आत्मिक अडोलता के आनंद पैदा हो जाते हैं, उसको हर जगह शोभा मिलती है, उसके हृदय में सिफत सालाह की बाणी के (मानो) एक-रस बाजे बजते रहते हैं। हे नानक! कह– गुरू ने जिस मनुष्य के वास्ते ये प्रबंध कर दिया, वह मनुष्य सदा के लिए प्रभू-चरनों में ठिकाना प्राप्त कर लेता है।4।5।
Like Save

Join the conversation

Loading comments…

Sign in to comment or join the discussion.

More from the community

You may also enjoy these stories

A Multi-Dimensional Reflection on the Martyrdom of Guru Arjan Sahib Ji (1563 – 1606 A.D.) — Part 1

Martyr: A martyr is a great warrior and a sacred personality who, out of love for God or God’s creation, and while accepting the Divine Will with joy, struggles for the welfare of the world and for the good of others; or one who sacrifices their life for a high and pure prin... Read more

A Multi-Dimensional Reflection on the Martyrdom of Guru Arjan Sahib Ji (1563 – 1606 A.D.) — Part 1
Like Save

ਨਾਮੁ ਜਪਤ ਦੁਖੁ ਸਭੁ ਮਿਟੈ ਸੁਖੁ ਉਪਜੈ ਤਨ ਮਾਹਿ ॥ਅਰਥ: ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਨਾਮ ਜਪਣ ਨਾਲ

ਨਾਮੁ ਜਪਤ ਦੁਖੁ ਸਭੁ ਮਿਟੈ ਸੁਖੁ ਉਪਜੈ ਤਨ ਮਾਹਿ ॥ਅਰਥ: ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਨਾਮ ਜਪਣ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਦੁੱਖ ਦੂਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮਨ ਅਤੇ ਸਰੀਰ ਵਿੱਚ ਸੁਖ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।ਸਰੋਤ: ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ: ਅੰਗ 44

Like Save

Martyrdom Day of Bhai Diala Ji, Bhai Mati Das Ji & Bhai Sati Das Ji

Bhai Mati Das, Bhai Sati Das, and Bhai Jati Das — three brothers from Village Kiriala, District Jhelum, were the sons of Bhai Praga Ji, who served as a commander in the army of Guru Hargobind Sahib. When Bhai Mati Das and Bhai Sati Das visited Guru Tegh Bahadur Sahib with th... Read more

Martyrdom Day of Bhai Diala Ji, Bhai Mati Das Ji & Bhai Sati Das Ji
Like Save

संध्या वेले का हुक्मनामा - 05 जनवरी 2026

अंग: 685धनासरी महला ९ ॥ अब मै कउनु उपाउ करउ ॥ जिह बिधि मन को संसा चूकै भउ निधि पारि परउ ॥१॥ रहाउ ॥ जनमु पाइ कछु भलो न कीनो ता ते अधिक डरउ ॥ मन बच क्रम हरि गुन नही गाए यह जीअ सोच धरउ ॥१॥ गुरमति सुनि कछु गिआनु न उपजिओ पसु जिउ उदरु भरउ ॥ कहु नानक प्रभ बिरदु पछानउ तब हउ पतित तरउ... Read more

Like Save

evening hukamnama - 09 August 2026

ang: 632Sorath Mahalaa 9 || Man Re Prabh Kee Saran Bichaaro || Jeh Simrat Gankaa See Udhharee Taa Ko Jas Ur Dhhaaro ||1|| Rahaau || Attal Bhaeo Dhhrooa Jaa Kai Simran Ar Nirbhai Pad Paaeaa || Dukh Hartaa Eh Bidhh Ko Suaamee Tai Kaahe Bisraaeaa ||1|| Jab Hee Saran Gahee Kirpa... Read more

Like Save